29.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डॉ. नवीन कुमार को नेंशनल एजुकेशन फोरम कोलकाता से मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
उत्तर प्रदेश

डॉ. नवीन कुमार को नेंशनल एजुकेशन फोरम कोलकाता से मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। नेशनल एजुकेशन फोरम, कोलकाता ने बांदा के डॉ. नवीन कुमार को उनके शोध, शिक्षण और नवाचार में अद्वितीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा है। डॉ. नवीन कुमार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध जिला परिषद कृषि महाविद्यालय में आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन के सहायक प्राध्यापक हैं। इस सम्मान के साथ उन्होंने न केवल बांदा, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

डॉ. नवीन कुमार को नेंशनल एजुकेशन फोरम कोलकाता से मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

डॉ. नवीन कुमार का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान अप्रतिम है। उन्होंने आनुवंशिकी और पादप प्रजनन के क्षेत्र में अनेक शोध कार्य किए हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए हैं। उनकी शिक्षण पद्धति ने छात्रों के बीच गहरी रुचि और जागरूकता पैदा की है। उन्होंने छात्रों को न केवल अकादमिक रूप से बल्कि जीवन के अन्य पहलुओं में भी मार्गदर्शन दिया है, जिससे वे आत्मनिर्भर और समाजोपयोगी नागरिक बन सकें।

डॉ. नवीन कुमार को नेंशनल एजुकेशन फोरम कोलकाता से मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

डॉ. नवीन कुमार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय पदाधिकारी हैं और विद्यार्थियों के बीच भारतीय संस्कृति, नैतिकता और मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी प्रेरक शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े प्रयासों ने बांदा के युवाओं में नई ऊर्जा और दिशा का संचार किया है। डॉ. नवीन कुमार को मिले इस सम्मान से क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है। उनके सहयोगियों, छात्रों और क्षेत्र के लोगों ने इस उपलब्धि को क्षेत्र की एक बड़ी जीत बताया है।

डॉ. नवीन कुमार को नेंशनल एजुकेशन फोरम कोलकाता से मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

उन्होंने कहा कि डॉ. नवीन कुमार का यह सम्मान क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेगा। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. नवीन कुमार ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए गर्व का विषय है। मैं इसे अपने क्षेत्र, अपने सहयोगियों और छात्रों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। मेरी कोशिश रहेगी कि शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में और भी बेहतर कार्य कर सकूं।”

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: आठ नवंबर से शुरू होगी एकमुश्त समाधान योजना, सरचार्ज में मिलेगी छूट

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें टटोल ली नब्ज : तैयार कर दी एमपी की गुढ़ विधान सभा में जीत की पृष्ठभूमि !

City News Uttar Pradesh

उद्यान विभाग में भ्रष्टाचार: बिना ‘टेंडर’ कौड़ियों में निपटाई ‘बेशकीमती’ संपत्ति, सवालों में ‘सिस्टम’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

City News Uttar Pradesh

गौवंशो को अभियान चलाकर आश्रय स्थलों में भेजा जाएगा: तीन माह का दिया गया समय

City News Uttar Pradesh

News : किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू ने शुरू किया अनशन…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़