- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें मध्य प्रदेश की गुढ़ विधान सभा में “भाजपा की जीत के लिये जमीनी चुनावी इबारत” तैयार कर दी है। भाजपा ने यहां मुद्दों को लेकर जनता से गलबहियां की तों जीत उसकी झोली में आ जाये तो आश्चर्य नहीं होगा।

गुढ़ विधान सभा वर्तमान में कांग्रेस के कब्जे में है। यहां पर भाजपा हाई कमान नें बांदा के सदर विधायक प्रकाश दिवेदी को पार्टी पक्ष में जनता में पृष्ठभूमि तैयार करने के लिये शुरुवात में एक सप्ताह तक “राजनीतिक धूनी रमाने को” भेजा था।

विधायक प्रकाश जो “बुंदेलखंड में विशेषकर ब्रह्मण राजनीति के शिरमौर्य” माने जाते हैं, उन्होंने एक सप्ताह में अपनी “दूरदृष्टि, पक्का इरादा एवं संगठन में अनुशासन” को लक्ष्य कर आधा सैकड़ा से अधिक गांवों में “डोर टू डोर” भ्रमण, मंडल, बूथ स्तर पर “संगठन की बैठकें कर निचोड़” निकाला की यहां “भाजपा की विजय पताका कैसे संवरे और फहरेगी”।

इस “विधान सभा में 35 हजार ब्रह्मण मतदाता” हैं जो अन्य के मुकाबले सर्वाधिक एवं निर्णायक भूमिका में हैं। विधायक प्रकाश नें इसे दृष्टिगत रखते हुये “जातीय समरसता के मूल मंत्र का शंखनाद” किया। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं की इससे यहां भाजपा का जमीनी आधार मजबूत हुआ है। विधायक “प्रकाश नें जो चुनावी वीजा रोपण किया हैं उससे जीत का मार्ग प्रशस्त” होता सा दिख रहा हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
