City News Uttar Pradesh
ठंड बन गई है जुल्मी सितम : धूप भी गलन की खलनायकी को नहीं दे पाई मात
उत्तर प्रदेश

ठंड बन गई है जुल्मी सितम : धूप भी गलन की खलनायकी को नहीं दे पाई मात

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शीतलहर व गलन खलनायक के रोल में है। इसकी क्रूरता का चरम यह है की कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को मंगलवार को खिली धूप भी खास राहत नहीं दे पाई। मौसम साफ हो जाने से दिनभर धूप खिली रही। हालांकि ठंड व गलन जुल्म ढाती रही। अधिकतम तापमान में भी उछाल आया। लेकिन शाम होते ही फिर गलन का सितम बढ़ गया।

सर्दी का सितम : बारिश से बढ़ी ठंड, शीतलहर से कांपे लोग, कोहरे और गलन ने बढ़ाईं मुश्किलें

हालत यह है की हाड़कंपाऊ ठंड जुल्मी बन सितम ढा रही है। मंगलवार को कोहरे की धुंध अत्यंत घनी रही, लेकिन सुबह दस बजे धूप निकल आई। दोपहर को तेज धूप से लोगों ने राहत महसूस की। जगह-जगह लोग धूप सेंकते नजर आए। शाम होते ही फिर गलन और ठंड बढ़ी तो अलाव का सहारा लेना पड़ा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ। यह 19 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ। यह 5 डिग्री दर्ज किया गया।

सर्दी से कांप रहा है बांदा : हाथ-पांव सुन्न कर रही है ठंड, भेज रही मुक्ति धाम

मौसम जानकारों के मुताबिक पश्चिमी हवाएं सक्रिय हुईं तो मौसम साफ हो गया। धुंध छंटने से कई दिनों से बादलों में दुबका सूरज निकला। धूप से राहत मिली। मौसम वैैज्ञानिक डा.दिनेश साह ने बताया कि धूप निकलने से दिन में ठंड से राहत रहेगी। ठंड अभी और बढ़ेगी यह हवाओं के रुख पर निर्भर रहेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें कहा बांदा एवं हमीरपुर लोकसभा में होगी ऐतिहासिक जीत: विपक्षी की नहीं बचेगी जमानत

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : शबरी जल प्रपात में सेल्फी ले रहे चार दोस्त डूबे, तीन की मौत, एक सुरक्षित …

प्राइवेट बस परिचालक को दूसरे बस ने रौंदा: हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

बाबा साहब के सम्मान में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन: कांग्रेस पर जमकर बरसे नेता

City News Uttar Pradesh

मनरेगा पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने ‘गांवों’ में खोला मोर्चा, कहा केंद्र सरकार ‘मजदूर विरोधी

City News Uttar Pradesh

बांदा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार:बजट में 8.125 लाख आय का अनुमान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़