31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी में विधायक निधि तीन करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये हुई, सीएम योगी ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान, अखिलेश यादव ने भी की सराहना
उत्तर प्रदेश

यूपी में विधायक निधि तीन करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये हुई, सीएम योगी ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान, अखिलेश यादव ने भी की सराहना

 

  • ब्यूरों रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को योगी सरकार 2.0 बजट को मंजूरी मिल गई। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। अब विधायक पांच करोड़ तक की निधि खर्च कर सकेंगे। सरकार के इस फैसले की नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी सराहना की और उन्होंने सदन के सभी सदस्यों को बधाई दी।पहले यह केवल तीन करोड़ थी। विधायक निधि बढ़ाने की मांग काफी समय से हो रही थी।

यूपी में विधायक निधि तीन करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये हुई, सीएम योगी ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान, अखिलेश यादव ने भी की सराहना
In UP, MLA fund increased from three crores to five crores, CM Yogi made a big announcement in the assembly

सीएम योगी ने कहा कि माननीय सदस्यों की इच्छा के अनुरूप उनकी निधि को पांच करोड़ रुपये करने की घोषणा कर दी गई है। निधि बढ़ने से विधायक अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा विकास कार्य करा सकेंगे। इससे पहले 2018 में विधायक निधि को दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ किया गया था।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट सत्र के दौरान अनेक उपलब्धियां रही हैं। 8 दिन की कार्यवाही हुई है। सीएम ने कहा कि सदन देर रात तक चला है, उन्होंने इसमें भाग लेने के लिए सदन के सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया। सरकार मजबूती के साथ 25 करोड़ लोगों के लिए काम करेगी। इसी दौरान उन्होंने विधायक निधि बढ़ाने का ऐलान किया। सीएम ने विधायक निधि को बढ़ा कर पांच करोड़ कर दिया है जो पहले तीन करोड़ थी।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंकित बासू की शानदार पहल: बांदा में जाम की “समस्या होगी खत्म”

City News Uttar Pradesh

सर्दी से कांप रहा है बांदा : हाथ-पांव सुन्न कर रही है ठंड, भेज रही मुक्ति धाम

एसपी अभिनंदन ने मारा छापा, 10 कुंतल पटाखे और विस्फोटक बरामद …

City News Uttar Pradesh

Banda : राम भक्तों की सरकार में हनुमान भगवान परेशान, नहीं मिला चोरी का सामान

विधायक प्रकाश नें निजी शिक्षण संस्थानों पर कसा शिकंजा : आयुक्त को लिखा पत्र

हृदय विदारक दुर्घटना: एक पल में तीन परिवारों की खुशियाँ छीन गई रफ्तार, मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़