
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में अब सच लिखना जानलेवा होता जा रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकार इकबाल खान पर कथित सुनियोजित तरीके से किया गया हमला न सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला है, बल्कि यह स्वतंत्र पत्रकारिता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। हमलावरों ने बेखौफ होकर पत्रकार को निशाना बनाया, मोबाइल तोड़ा और फरार हो गए।

घायल पत्रकार इकबाल खान के अनुसार यह हमला अचानक नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग के तहत रचा गया षड्यंत्र था ! उन्हें घेरा फिर बेरहमी से दुर्घटना की ताकि वह सच बोलने और लिखने की हिम्मत न कर सकें ! उनका मोबाइल भी तोड़ दिया गया, जिससे साफ है कि हमलावर सबूत मिटाने और संपर्क तोड़ने की नीयत से आए थे। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल पत्रकार को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि कंधे की हड्डी टूट चुकी है,सिर पर गंभीर चोट है। चेहरे और शरीर पर कई जख्म हैं। हालत चिंताजनक होने पर इकबाल खान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल अवस्था में दी गई तहरीर में इकबाल खान ने एक व्यक्ति को हमले का साजिशकर्ता बताया है, जबकि अन्य की पहचान फिलहाल अज्ञात बताई गई है। पुलिस ने जांच सिविल लाइन चौकी प्रभारी को सौंपी है। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल को भी दी गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
