City News Uttar Pradesh
बालक के साथ दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे: हुआ डाक्टरी परीक्षण
उत्तर प्रदेश

युवती से छींटाकशी में दो पक्षों में संघर्ष : असलहों सहित सात गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती पर छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। जमकर मारपीट हुई। असलहा लहराए गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थाना पुलिस के अनुसार घटना की वजह युवती पर छींटाकशी करना है। एक पक्ष की तरफ से मिली तहरीर में बताया गया है कि उसकी बहन किसी काम से गली में जा रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने छींटाकशी की। बहन ने विरोध किया तो उसे धमकाया। भाई ने बताया कि वह आरोपी के घर उलाहना देने गया तो उसके परिजनों ने भी अभद्रता शुरू कर दी।

युवती से छींटाकशी में दो पक्षों में संघर्ष : असलहों सहित सात गिरफ्तार जेल
Clash between two parties in snatching from a girl: Seven arrested including weapons

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग असलहा और लाठी डंडों से लैस होकर पहुंच गए। इसके बाद जमकर गाली गलौज हुआ और असलहा लहराए गए। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद लाइसेंसी राइफल और तमंचा जब्त कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्ष से सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही लाइसेंस निरस्त करने से संबंधित प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अवैध प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण का गरजा बुलडोजर : अभियान होगा तेज !

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : इटावा में दहाड़े अखिलेश, कहा भाजपा चाहे जिस चेहरे पर चुनाव लड़े सत्ता से बेदखल करेगी जनता …

खप्टिहा कलां में हुआ विराट दंगल : पूर्व विधायक दलजीत नें किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

बीमारी से तंग आकर किसान ने उठाया आत्मघाती कदम, ट्रेन से कटकर दे दी जान

बालू खनन में योगी सरकार के खजाने को पटखनी बालू ठेकेदारों का खजाना बना “कुबेर” !

एससीईआरटी तैयार करेगा परिषदीय स्कूलों की परीक्षा के प्रश्नपत्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़