City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा रंजन कृषि उपहार: हर ब्लाक में बनें एक माडल कृषि फार्म
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा रंजन कृषि उपहार: हर ब्लाक में बनें एक माडल कृषि फार्म

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन नें हर ब्लाक में किसानों को उन्नतिशील कृषि का ज्ञान देने के उपहार की ठानी हैं। कहा हैं कि हर ब्लाक में एक माडल कृषि फार्म तैयार किया जायें।उन्होंने शीघ्र तैयार होने वाली धान की प्रजातियां तैयार करने पर भी जोर दिया ताकि गेहूं की बुवाई में किसान विलंब होने से बचे। डीएम दीपा रंजन नें यह अहम निर्देश प्रधानमंत्री किसान सम्मान, फसल बीमा, कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित कार्यक्रमों, आत्मा योजनाओं एवं खाद, बीज एवं कृषि यंत्र वितरण, जीआई टैगिंग तथा कठिया गेहूं को ओडीओपी में शामिल कराने की समीक्षा बैठक में दिये।

डीएम दीपा रंजन कृषि उपहार: हर ब्लाक में बनें एक माडल कृषि फार्म
DM Deepa Ranjan Krishi Uphaar: Build a model agriculture farm in every block

डीएम नें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा में लैण्ड सीडिंग में अवशेष डाटा 42152 के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि सभी तहसीलदारों एवं उप जिलाधिकारियों माह मार्च 2023 तक शतप्रतिशत लैण्ड सीडिंग करायें। खाद्य एवं रसद विभाग के डाटा से कृषि विभाग के डाटा की मैचिंग करायी जाये। आधार सीडिंग के सम्बन्ध में अवशेष डाटा के लाभार्थियों को अपने क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से पोस्ट आफिस में नया खाता खुलवाने हेतु कैम्प आयोजित कराकर एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करानें को कहा।

डीएम दीपा रंजन कृषि उपहार: हर ब्लाक में बनें एक माडल कृषि फार्म
DM Deepa Ranjan Krishi Uphaar: Build a model agriculture farm in every block

अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा में डीएम ने निर्देशित किया कि प्रत्येक विकासखण्ड में एक – एक प्रगतिशील कृषक के यहाॅ माडल फार्म तैयार करायें। इसमें उद्यान, पशुपालन, जल संरक्षण आदि के समेकित कार्यक्रम संचालित हों। इसका अवलोकन क्षेत्रीय कृषकों को कराकर उन्हें प्रेरित किया जाये।

जनपद में गेहूं की सबसे कम उत्पादकता का कारण धान की विलम्ब से रोपाई बताई गई। डीएम नें कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष डा० श्याम सिंह को निर्देशित किया कि अल्प अवधि की धान की प्रजातियाँ विकसित की जायें, ताकि समय से गेहूँ की बुवाई हो एवं उत्पादकता बढायी जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारीवेद प्रकाश मौर्या , उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, अध्यक्ष केवीके, जिला उद्यान अधिकारी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र, भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम तथा ज्येष्ठ विपणन निरीक्षक उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News-चाचा ने अपहरण कर 8 वर्षीय भतीजे को उतारा मौत के घाट…

City News Uttar Pradesh

धनतेरस पर बांदा में सजा करोड़ों का बाजार: जम कर बिक्री की आस

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड का दर्द : गाय है पर दूध नहीं, खेत है खेती नहीं ! …

विधायक प्रकाश की रणनीति : बांदा चार लाख से ज्यादा तिरंगे झंडे से लहर- लहर फहरे

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्यमंत्री ने पक्षियों को बचाने का किया आवाहन : अपने आवास में लगाया लकड़ी का घोसला

शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी: अब क्रिसमस और नव वर्ष पर मिलेगा अधिक समय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़