31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार का सख्त एक्शन: ताबड़तोड़ छापा मारी से हड़कम्प
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार का सख्त एक्शन: ताबड़तोड़ छापा मारी से हड़कम्प

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अवैध शराब के कारोबारियों के लिए जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार का नाम अब “खौफ” बनता जा रहा है। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर धर्मेंद्र कुमार ने अतर्रा तहसील में “ताबड़तोड़ रेड” डाली।

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार का सख्त एक्शन: ताबड़तोड़ छापा मारी से हड़कम्पआबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार खुद टीम के साथ दुकान-दुकान पहुंचे और स्टॉक,क्यूआर कोड और पीओएस मशीन की बारीकी से जांच की। उनकी सख्ती का असर ये रहा कि दुकानदार खुद बोतलें गिनकर दिखाते नजर आए। निरीक्षण के दौरान धर्मेंद्र कुमार ने विक्रेताओं को “दो टूक” कहा की “सरकारी रेट से एक रुपया भी ज्यादा वसूला तो बख्शा नहीं जाएगा।”

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार का सख्त एक्शन: ताबड़तोड़ छापा मारी से हड़कम्पउन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि बिक्री सिर्फ निर्धारित मूल्य पर हो, 100 प्रतिशत पीओएस स्कैन करके ही शराब बेची जाए, हर बोतल का क्यूआर कोड चेक हो, दुकान में साफ-सफाई रखी जाए और देशी में 100 एम एल व अंग्रेजी में सभी ब्रांड का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार का सख्त एक्शन: ताबड़तोड़ छापा मारी से हड़कम्पधर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस विशेष प्रवर्तन अभियान का मकसद जिले में अवैध निर्माण, तस्करी, अपमिश्रण और ओवररेटिंग पर पूरी तरह लगाम लगाना है। उन्होंने कहा कि आम जनता को सस्ती और सुरक्षित शराब मिले, इसके लिए लगातार छापेमारी होगी। अतर्रा के इस अभियान के बाद से शराब माफियाओं में हड़कंप है। स्थानीय लोग भी डीओ की इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घर में घुसकर के आंगन में सो रही महिला को तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीटा, हमलावर नकदी जेवर लूटकर हुए फरार

बांदा नाव दुर्घटना: दो दर्जन से अधिक लोग अभी भी लापता ! रेस्क्यू आपरेशन जारी, शॉर्टकट रास्ता बना काल

डीएम का अधिकारियों को ‘अल्टीमेटम’: तालाब की खुदाई में लापरवाही व भ्रष्टाचार नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

भीषण गर्मी का सितम: लू और बुखार की चपेट में आने से मासूम समेत छह की मौत, बढ़ रहे है मरीज

City News Uttar Pradesh

Banda- पूर्व विधायक सहित पांच के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

Banda : हल्की बरसात नें खोली पालिका सफाई की पोल …

ब्रेकिंग न्यूज़