27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पति से गुस्सा हुआ बेकाबू : नव विवाहिता नें कीटनाशक खाकर गवां दी जान
उत्तर प्रदेश

पति से गुस्सा हुआ बेकाबू : नव विवाहिता नें कीटनाशक खाकर गवां दी जान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पति से कहासुनी नव विवाहिता अपना आपा खो बैठी। कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे लेकर जिला अस्पताल आया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दस माह पहले ही शादी हुई थी। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बदौली गांव की है। यहां के महेंद्र की पत्नी सीमा (21) ने मंगलवार को सुबह कहासुनी के बाद कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति बबेरू सीएचसी ले गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पति ने बताया कि वह दिल्ली में पत्थर कटाई का काम करता है। होली का त्योहार मनाने वह गांव आया था। तब से यहीं था।

पति से गुस्सा हुआ बेकाबू : नव विवाहिता नें कीटनाशक खाकर गवां दी जान
Uncontrollable anger with husband: newly married woman lost her life by consuming insecticide

इस बार सीमा दिल्ली जाने के लिए कह रही थी। जिस पर उसने मना कर दिया। कहा कि गेहूं की कटाई के बाद वह उसे ले जाएगा। इस पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इस बीच दो दिन पहले उसका दिल्ली से फोन आ गया। वह दिल्ली जाने की तैयारी करने लगा। इस पर मृतका ने फिर कहा कि उसे साथ ले चलो।

इस पर उसकी मृतका से कहासुनी हो गई। इसी से नाराज होकर उसने सुबह कीटनाशक खा लिया। पति ने बताया कि सोमवार की रात मृतका ने अपने मायके निवाइच गांव में अपनी मां को फोन करके कहा कि सुबह वह उसे जिंदा नहीं पाएंगे। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि पति से मामूली विवाद के बाद जहर खाया है। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सांसद कृष्णा पटेल द्वारा ‘बुंदेलखंड’ में ‘रेल क्रांति’ की मांग: केंद्रीय मंत्री से की ‘मुलाकात’

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता की ‘सक्रियता’ से निर्माण एजेंसियों में ‘खलबली’ : गुणवत्ता पर जोर

City News Uttar Pradesh

Banda : चुनावी रंग : ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को दिया धरना…

City News Uttar Pradesh

धर्म परिवर्तन का दबाव : प्यार में मजहब बनी दीवार, कक्षा दसके छात्र ने की शादी जिद तो छात्रा की मां बोली पहले बदलो अपना धर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

City News Uttar Pradesh

किसान हो जायें होशियार : सेटेलाइट और ड्रोन से होगी नजर

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘वृक्षारोपण’ का किया आगाज़: ‘हरियाली’ का संकल्प बना जनआंदोलन !

ब्रेकिंग न्यूज़