26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

पुलिस नाकाम : महिला नेता की खुदकुशी और अपहृत बैंक प्रबंधक का क्या है रहस्य ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। फेसबुक आनकर खुदकुशी करने वाली महिला सपा नेता के मामले की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पा रही है। स्थानीय पुलिस अपहृत बैंक प्रबंधक को जौनपुर से बिना बरामद खाली हाथ लौटी है। अब उसकी नई लोकेशन मुंबई में मिल रही है। पुलिस मामले की सुरागरसी कर रही है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवई बुर्जुग निवासी महिला सपा नेता सुधा रैकवार ने तीन दिन पहले कोतवाली से लौटने के बाद घर में फांसी लगा ली थी। उनकी मौत के बाद स्वजन ने पुलिस पर अभद्रता करने व बैंक प्रबंधन का कार्य देखने वाले लापता बेटे दीपक रैकवार के अपहरण की रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अपहरण के आरोपित दीपक शुक्ला सिविल लाइन व बैंक कैशियर समेत तीन नामजद व 35-36 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से पुलिस अपहृत की तलाश कर रही है। अभी तक वह अपहरण के आरोपियों को जहां नहीं पकड़ पाई वहीं जौनपुर लोकेशन मिलने पर वहां गई संयुक्त टीम वापस लौट आई है। अपहृत के दो दोस्त वहां से बांदा साथ में आए हैं।

पुलिस का कहना है कि वह उनके यहां गए थे। इससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब अपहृत की अगली लोकेशन पुलिस को मुंबई की मिली है। इससे अब पुलिस महाराष्ट्र जाने की तैयारी में है। वहां के पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। फेसबुक में खुदकुशी की लाइव पोस्ट चलने के मामले में भी पुलिस जांच कर रही है। जिसमें अभी तक यह सामने आया है कि महिला सपा नेता ने खिड़की में अपना मोबाइल रखने के बाद फांसी लगाई थी। एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से संबंधित करोड़ों के हेराफेरी के भी मामले की शिकायत है। पुलिस हर बिदु पर नजर रख रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अन्ना जानवर : किसान परेशान दी आंदोलन की चेतावनी …

City News Uttar Pradesh

जल संस्थान पर “महासंकट” : एक ही अधिकारी के भरोसे सारा काम सत्यानाश !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग “काली डायन” को देंगे पटखनी : स्वास्थ सुरक्षा के लिये ताल ठोंको अभियान

City News Uttar Pradesh

बांदा एसपी अंकुर की चली तबादला एक्सप्रेस: नौ निरीक्षक और उप निरीक्षकों में बदलाव

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब पर सियासी संग्राम: सपा-कांग्रेस का अल्टीमेटम, ‘आर-पार’ की होगी ‘जंग’

City News Uttar Pradesh

डीएम साहिबा गौ संरक्षण में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये सांफ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़