26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : छत पर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, फैली सनसनी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खेत मेें स्थित बोर की छत पर सो रहे किसान की बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। स्वजन अभी घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट से घटनास्थल की सुरागरसी कराई।


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पवइया का मजरा भुरानेपुरवा निवासी 55 वर्षीय किसान पदना प्रजापति के खेतों के बगल में गांव के जगदीश का बोर है। किसान अपनी व पड़ोसी की जमीन की बोर में रहकर रखवाली करता था । हमेशा की तरह बुधवार को वह बोर की छत पर सो रहा था । वहां बदमाशों ने कुल्हाड़ी से गले व चेहरे में हमलाकर हत्या कर दी।

गुरुवार सुबह करीब नौ बजे उनसा पुत्र छैला प्रजापति नाश्ता लेकर खेत गया। बोर के कमरे की कुंडी बंद मिलने पर वह बगल से चढ़कर छत पर गया। जहां उसे पिता का चारपाई पर लहूलुहान शव पड़ा मिला।


बेटे के शोर मचाने पर आसपास खेतों में मौजूद अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। धीरे-धीरे अन्य ग्रामीणों व स्वजन की घटनास्थल पर भीड़ लग गई। सीओ बबेरू सियाराम व कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सीओ के निर्देश पर फिंगर प्रिंट टीम व डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल की जांच की। आसपास खेतों व बोर से जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। सीओ ने बताया कि परिवारीजनों ने अभी तक कोई रंजिश नहीं स्पष्ट की है। मामले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र हत्यारों को पकड़कर घटना का राजफाश किया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील की कार्य कुशलता बनी चर्चा : जन चौपाल बना आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

Banda : महारत्न अवार्ड से सम्मानित हुए राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद …

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का तोहफा : रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त बस यात्रा, 21 से 22 अगस्त मध्य रात्रि तक मिलेगी यह सुविधा …

डीएम दुर्गा शक्ति ने निकाय चुनाव तैयारियों का किया स्थलीय सिंहावलोकन

बांदा में मत्स्य महाविद्यालय की सिफारिश करेंगे मंत्री संजय निषाद

City News Uttar Pradesh

दो ट्रकों की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत, चालक की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़