City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सपा ने यूपी पंचायत चुनाव में लगाया धांधली का आरोप, जांच की उठाई मांग …

 

– विनोद मिश्रा

बांदा । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सत्ता पक्ष पर द्वारा धांधली का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने इस मामले की जांच कराने की मांग की है। हत्या, महिला उत्पीड़न, बिगड़ती कानून बेवस्था , बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली व कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाने व अन्य मुद्दों के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा । वही जिलेे की सभी तहसीलों में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है।


समाजवादी पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में लोकतंत्र की हत्या व अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर प्रदर्शन किया। पार्टी के अध्यक्ष विजय करण यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिला कार्यालय से जुलूस के साथ में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।


प्रदर्शनकारी सपा नेता व कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। बाद में उन्होंने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिला पंचायत ,क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में हुई धांधली एवं हिंसा की जांच कराने, जांच में दोषी पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग और पंचायत चुनाव पुनः कराए जाने की मांग की गई है।


सपा नेता सलिल यादव ने प्रदेश सरकार की निंदा करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई है। यूपी में कही नामांकन पत्र खारिज किए गए तो कही फाड़ दिये गये । कहा कि सरकार के इस तानशाही रवैये का अंत स्वंय यूपी की जनता 2022 में करेगी । अतर्रा तहसील में बृज भूषण यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।


प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विजय करन यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी शकील अली, पूर्व जिला अध्यक्ष शमीम बांदवी, पूर्व जिला अध्यक्ष बी,पी यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, हसनउद्वीन सिद्वकिी, पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला सचिव मनोज बर्मा, अचिन खरे, निर्भय सिंह मोंटी,ओम नारायण त्रिपाठी, प्रियांशु गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप यादव पूर्व जिला सचिव उमेश यादव पूर्व जिला आमिर खान मन्नी सपा नेता सलिल यादव, र‌ईस खान, जमाल बांदवी अशोक बागवानी, अशोक दिक्षित सहित सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


इसी तरह बबेरू तहसील परिसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के द्वारा मौजूदा सरकार में हो रही लोकतंत्र की हत्या,बिगड़ी कानून व्यवस्था बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा हैं।


पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल व पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने बताया की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पार्टी के आवाहन पर आज समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में जोरदार प्रदर्शन किया है।इस मौके पर पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन सूर्यपाल सिंह यादव मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चोरी के साम्राज्य पर पुलिस का चला ‘हथौड़ा’: चार शातिर गिरफ्तार, पांच लाख का माल बरामद

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित का ‘शंखनाद’: जलभराव के खिलाफ छेड़ी जंग, निरीक्षण में दिखी ‘पैनी नजर’

City News Uttar Pradesh

20 दिन से लापता किशोरी की सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, ऑनर किलिंग का संदेह

City News Uttar Pradesh

बांदा में दबंगों की दबंगई परिवार को पीटा, छह घायल …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा: घाटी में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत, 45 लोग घायल

डीएम नगेन्द्र का अनुभवी प्रयास: बांदा को सीधे खजुराहो दिग्दर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़