23.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में दबंगों की दबंगई परिवार को पीटा, छह घायल
उत्तर प्रदेश

बांदा में दबंगों की दबंगई परिवार को पीटा, छह घायल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गजब की दादागिरी की खबर हैं। जिले के गिरवा थाना क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने एक परिवार के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान परिवार के करीब 6 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


बता दें कि मामला गिरवा थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव का है। गांव में कुछ दबंगों ने शराब पीने का विरोध करने पर गांव के एक परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। दबंगों द्वारा घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।

बांदा में दबंगों की दबंगई परिवार को पीटा, छह घायल
लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस नें घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मारपीट करने वाले दबंगों की तलाश में जुट गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि दबंग रोज शराब पीकर गाली-गलौज करते हैं, जिसका विरोध करना परिवार को भारी पड़ा गया।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : दोहरा हत्या कांड: शराब व्यवसाई एवं उसकी महिला मित्र गोली की मारकर हत्या,फैली सनसनी…

City News Uttar Pradesh

ओवरलोडिंग पर प्रशासन का ‘चाबुक’: 17 ट्रक सीज़, मौरंग माफियाओं में हड़कंप

City News Uttar Pradesh

यूपी : बजट सत्र से पहले सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य, जांच रिपोर्ट दिखाने पर होगी विधानसभा में इंट्री…

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत रच रहे इतिहास: जनप्रियता के रूप में हुये मशहूर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘त्रिवेणी स्वरूप’ में उभरे: भक्ति, शक्ति और सेवा का दिखा अद्भुत संगम

City News Uttar Pradesh

गजब आंकड़ों का कमाल ? चित्रकूट मंडल प्रदेश में प्रथम रैंक लाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़