City News Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री को भेजा पत्र : कनेक्शन काटने के बाद भी आ रहा बिल, दी आत्मदाह की चेतावनी
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री को भेजा पत्र : कनेक्शन काटने के बाद भी आ रहा बिल, दी आत्मदाह की चेतावनी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को बिल भेजने में लापरवाही कर रहा है। घरेलू कनेक्शन का सवा दो माह का बढ़ाकर 24 हजार रुपये बिल भेज दिया। महिला बिल को लेकर परेशान है। उसने सीएम को पत्र भेजकर गुहार लगाई है। यह भी कहा कि समस्या का निस्तारण न होने पर पावर हाउस में जाकर जान दे देगी।

मुख्यमंत्री को भेजा पत्र : कनेक्शन काटने के बाद भी आ रहा बिल, दी आत्मदाह की चेतावनी ( CM Yogi )
Letter sent to Chief Minister: Bill coming even after disconnecting the connection, warned of self-immolation

पूरा मामला जसपुरा कस्बे का प्रकाश में आया है। वहां की गुड्डू देवी पत्नी उमाशंकर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया कि उसने घरेलू बिजली कनेक्शन 23 सितंबर वर्ष 2018 को लिया था। दो माह आठ दिन बाद बिल निकाला गया तो 24000 हजार रुपये आया था। इसके बाद से वह बराबर बिजली विभाग के चक्कर लगा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं उसका कनेक्शन भी काट दिया गया। चार अक्टूबर वर्ष 2021 को उसने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन अधिकारियों ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर शासन को भेज दिया। इसके बाद उससे 30000 रुपये की मांग की गई। 29 अक्टूबर वर्ष 2021 को उसे 63222 रुपये का बिल पकड़ाया है। जबकि लाइन कटी है।

मुख्यमंत्री को भेजा पत्र : कनेक्शन काटने के बाद भी आ रहा बिल, दी आत्मदाह की चेतावनी
Letter sent to Chief Minister: Bill coming even after disconnecting the connection, warned of self-immolation

पीड़िता ने सीएम को पत्र भेजकर बताया कि यदि 30 नवंबर तक बिजली विभाग बिल का निस्तारण नहीं करता है तो वह इसके बाद किसी भी दिन जसपुरा पावर हाउस में आत्महत्या कर लेगी। जिसकी जिम्मेदार बिजली विभाग के कर्मचारी होंगे। क्योंकि तीन वर्ष से बराबर किराया- भाड़ा लगाकर वह अधिकारियों के चक्कर लगाते हुए परेशान हो गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत खुश : बोले गडकरी और योगी की सौगात महोबा-हमीरपुर हेतु बेमिसाल

City News Uttar Pradesh

बीसी ग्रुप की ‘महाठगी’ से ‘सहमा’ बांदा : पुलिस ने पकड़े मास्टरमाइंड, 4.5 लाख कैश बरामद

City News Uttar Pradesh

मेरे साथ दुष्कर्म हुआ…अश्लील वीडियो बनाया गया, इसलिए मरना चाहती हूं… सुसाइड नोट लिख नाबालिक युवती ने लगाई फांसी

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी का पीएम पर पलटवार: कहा- जांच के लिए जल्दी अडानी-अंबानी के पास सीबीआई और ईडी भेजिए

यूपी : मनरेगा मजदूरों के लिए बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आई प्रदेश सरकार, श्रमिकों की आय बढ़ाने के लिए करेगी यह काम

दुःसाहस की पराकाष्ठा: छात्रा को अगवाकर स्कूटी सवार युवकों ने मंदाकिनी पुल से फेंका

ब्रेकिंग न्यूज़