City News Uttar Pradesh
खेल का मैदान या मुनाफे का अड्डा ? प्रद्युम्न लालू दुबे ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश

खेल का मैदान या मुनाफे का अड्डा ? प्रद्युम्न लालू दुबे ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर का “ऐतिहासिक रायफल क्लब मैदान” इन दिनों एक “बड़े विवाद” का केंद्र बन गया है। जहां खेल और खिलाड़ियों के हक पर “व्यापारिक कब्जे” का आरोप लग रहा है, पहले “नीलामी की कोशिश नाकाम” हुई तो अब “प्रदर्शनी के नाम पर मैदान को बर्बाद” करने का “नया खेल” शुरू हो गया है। इस पूरे मामले में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने “खुलकर कर प्रशासन के खिलाफ सीधी लड़ाई” का ऐलान कर दिया है।

खेल का मैदान या मुनाफे का अड्डा ? प्रद्युम्न लालू दुबे ने खोला मोर्चा, दी चेतावनीप्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने आरोप लगाया है कि पहले मैदान को नीलाम करने की साजिश रची गई, जो जन विरोध के चलते विफल हो गई, लेकिन अब प्रदर्शनी के नाम पर मैदान को बर्बाद करने का नया खेल शुरू कर दिया गया है। उन्होंने इसे खिलाड़ियों के हक और भविष्य पर सीधा हमला बताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खेल मैदानों का उपयोग केवल खेल गतिविधियों के लिए होना चाहिए, लेकिन प्रशासन ने नियमों को दरकिनार कर व्यापारिक प्रदर्शनी की अनुमति देकर गंभीर गलती की है। इससे न केवल मैदान की हालत खराब हो रही है, बल्कि खिलाड़ियों का भविष्य भी अंधेरे में जा रहा है।

खेल का मैदान या मुनाफे का अड्डा ? प्रद्युम्न लालू दुबे ने खोला मोर्चा, दी चेतावनीइस मुद्दे को लेकर प्रद्युम्न कुमार लालू ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि मैदान को तत्काल खाली नहीं कराया गया तो न्यायालय की शरण ली जाएगी। इतना ही नहीं, उन्होंने इस पूरे मामले को प्रदेश स्तर तक पहुंचाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी अवगत कराया। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। प्रद्युम्न लालू दुबे ने कहा कि यह मामला केवल एक मैदान का नहीं, बल्कि जनहित और युवाओं के भविष्य का है,यदि समय रहते प्रशासन ने निर्णय नहीं लिया तो बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं ने भी उनके इस कदम का समर्थन किया है। कहा है कि यदि मैदान को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP TET 2021: पेपर लीक मामले में पकड़े गए चित्रकूट के युवक का प्राेफाइल जान आप भी हो जाएंगे हैरान

City News Uttar Pradesh

राहगीरों के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश : छह चोर गिरफ्तार

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी का चैन खो गया: भूख – नींद भी कर रही है लुका छिपी !

महोबा में मुठभेड़ में अंतरप्रांतीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Banda : अजब-गजब ! स्वर्गलोक में भी बटी किसान सम्मान निधि !

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ‘कठिन तपस्या’ में लीन: ‘राष्ट्र को संकट’ से बचाने का तप से निकालेगें हल

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़