City News Uttar Pradesh
पांच सौ साल पुराने शिव मंदिर से 'मूर्तियां' गायब: 'ढांचा' हुआ क्षतिग्रस्त
उत्तर प्रदेश

पांच सौ साल पुराने शिव मंदिर से ‘मूर्तियां’ गायब: ‘ढांचा’ हुआ क्षतिग्रस्त

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। “आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत” से जुड़ा एक “चौंकाने” वाला मामला सामने आया है, जहां करीब “500 साल पुराने एक प्राचीन शिव मंदिर” से “मूर्तियां गायब” होने और “मंदिर के ढांचे” को नुकसान पहुंचाए जाने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह घटना न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है, बल्कि प्रशासनिक सतर्कता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

पांच सौ साल पुराने शिव मंदिर से 'मूर्तियां' गायब: 'ढांचा' हुआ क्षतिग्रस्त

विश्व हिंदू परिषद ने इस पूरे प्रकरण को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि अराजक तत्वों ने सुनियोजित तरीके से मंदिर को निशाना बनाया है। उसकी मूर्तियां गायब कर दी हैं,साथ ही मंदिर की संरचना को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। बताया जा रहा है कि यह ऐतिहासिक शिव मंदिर शहर के क्योटरा मुक्ति धाम और बांदा बाईपास रोड के पास है, जिसका निर्माण करीब 500 वर्ष पूर्व राजा छत्रसाल के सेनापति द्वारा कराया गया था, यह मंदिर लगभग 40×40 फुट ऊंचे चबूतरे पर बना हुआ है और क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है।

पांच सौ साल पुराने शिव मंदिर से 'मूर्तियां' गायब: 'ढांचा' हुआ क्षतिग्रस्त

विश्व हिंदू परिषद ने आशंका जताई है कि अराजक तत्व मंदिर के शेष ढांचे को भी मिटाने की साजिश कर रहे हैं,संगठन ने यह भी दावा किया कि पास में स्थित एक अन्य मंदिर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है, जिसके अवशेष आज भी मौके पर हैं। विहिप ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग एवं जीर्णोद्धार हो। चेतावनी दी है कि यदि जल्द और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को मजबूर होंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले, मोदी के नेतृत्व में हो रहा नये भारत का दर्शन

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार किसानों के हित में कर रही काम : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल …

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा विधानसभा क्षेत्र में बही विकास की बहार, हुआ मन बागवां…

City News Uttar Pradesh

कोरोना की ‘आहट’ से बांदा अलर्ट: मेडिकल कॉलेज में विशेष वार्ड तैयार

City News Uttar Pradesh

एलएलबी छात्र का फंदे से लटका मिला शव: भाई ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुल‍िस

City News Uttar Pradesh

देवी मंदिर में चोरी : पीतल के चार बड़े घंटे चोर ले जाने में सफल

ब्रेकिंग न्यूज़