
- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड में “ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश” से “बर्बाद हुई फसलों” के बीच अब “सियासी पारा” भी “उफान” पर पहुंच गया है। बबेरू विधानसभा से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने “सरकार” के खिलाफ “आक्रामक तेवर” अपनाते हुए “साफ चेतावनी दे” दी है कि अगर “किसानों को उनका हक” नहीं मिला तो वह इस “लड़ाई को सड़क” से “सदन” तक ले जाएंगे।

विशंभर सिंह यादव ने प्रशासन की धीमी कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि क्षेत्र में किसान पूरी तरह तबाह हो चुके हैं, लेकिन मुआवजे के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति हो रही है, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रशासन “नौ दिन चले अढ़ाई कोस” की रफ्तार से काम कर रहा है, जिससे किसानों की हालत और बदतर होती जा रही है। विधायक विशंभर ने कहा कि “जब खेत उजड़ रहे हैं, तब सरकार सो रही है”, उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की पीड़ा को नजरअंदाज किया जा रहा है। राहत पहुंचाने में लापरवाही है, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है।

विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि वह किसानों के साथ हर मोर्चे पर खड़े हैं और उनके “अधिकारों के लिए किसी भी हद” तक जाएंगे, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द पारदर्शी सर्वे कराकर मुआवजा नहीं दिया गया तो बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिसकी “गूंज” लखनऊ तक सुनाई देगी। उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में हालात बेहद गंभीर हैं, खेतों में पड़ी बर्बाद फसलें किसानों की टूटी उम्मीदों की गवाही दे रही हैं, कई किसान आर्थिक संकट के साथ-साथ मानसिक तनाव से भी जूझ रहे हैं, ऐसे में राहत की हर देरी उनके लिए भारी पड़ रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
