- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की बैठक में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों की जमकर आलोचना कर क्लास लगाई।

जिलाधिकरी को अवगत कराया कि वन विभाग से पिछले छः माह से लगातार आग्रह किया जा रहा है कि निम्नीपार पहाडी बाबा के स्थान पर एक पेड गिर गया था, अभी तक हटवाया नही गया, लगभग आधा दर्जन सड़कों के किनारे फलदार वृक्ष रोपण कराने का नहीं हुआ, बिजली विभाग नगर जो खनिज न्यास निधि से 11कार्य स्वीकृृत किये गये थे अभी तक उनका टेण्डर नही हुआ।

नवाब टैंक फीडर, भूरागढ़ फीडर में सबसे ज्यादा विद्युत की अव्यवस्था रहती है क्योंकि इनमें भार ज्यादा है। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न स्थलों का चिन्हीकरण कर विद्युत की स्थायी कार्ययोजना बनायी जाए, जिससे विद्युत अव्यवस्था से निजात पाया जा सके।

जल निगम के द्वारा जनपद के सभी इन्टेकबेल ठीक कराने के निर्देश दिये। नगर पालिका परिषद बांदा के द्वारा जनपद के मढियानाका सहित जनपद की अन्य जगहों पर सरकार की मंशा है कि एलईडी बल्ब लगवाये जायें परन्तु कुछ जगहों पर अंधेरा छाया रहता है इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।।

इसी प्रकार बाकर गंज दीवान गंज तथा जिलेदार के पुरवा में जल संस्थान द्वारा पानी की गन्दी सप्लाई की जा रही है। पीडब्लूडी के द्वारा जीआईसी के सामने डिवाइडर तुडवाने के निर्देश दिये।

जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा अवगत कराया गया कि एक्सियन जल निगम ग्रामीण राजेन्द्र सिंह के द्वारा फोन नही उठाये जानें की शिकायत की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने अतर्रा सेे ओरन मार्ग के चैडीकरण का कार्य तेज करने को कहा। डीएम नें पंद्रह दिन में सभी कार्य व्यवस्थित करने के निर्देश दिये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
