- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एंव इसी विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने जल जीवन मिशन के कार्यों के निरीक्षण में ढ़ीले रवैये पर जमकर बरसे। हिदायत दिया कि समय से योजनायें पूरी हो जाये अन्यथा दंडित होने के लिये तैयार रहे। जिले में यमुना नदी से जोड़कर जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने की योजना निर्माणाधीन है।

रविवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्य मंत्री मौके पर पहुंचे। खटान और किटहाई में हो रहे निर्माण का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति देखते ही बड़े और छोटे दोनों मंत्री गुस्से में “तमतमा” उठे।

अधिकारियों से कहा कि यह योजना सीएम योगी एंव पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट की श्रेणी में है। जल जीवन योजना का महत्त्व समझे। हमें बहलाने की कोशिश न करे अन्यथा दंड भोगने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहे।

मंत्रियों ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद घर- घर में जल पहुंचाने का काम होगा। स्वच्छ जल मिलेगा और जीवन स्वथ्य होगा। सम्बंधित अधिकारियों को जल्द ही कार्य को पूरा करने एंव गुणवत्ता को ध्यान में रखने का न निर्देश दिया। 2024 तक सबके घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचेगा।

इस मौके पर सांसद आर के सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, अजय सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, बबेरू ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, आदि उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
