- विनोद मिश्रा
बांदा। आयुक्त दिनेश कुमार सिंह चित्रकूटधाम मंडल में ज्यादा से ज्यादा पानी को संरक्षित कराने के लिये तालाबों की खुदाई को परेशान हैं, पर खुदाई के नाम पर “मलाई काटने” वाले अधिकारी अभी आपसी डील में ही उलझें हैं। इसके चलते लक्ष्य की प्राप्ति गति पर नहीं है। तालाब खुदाई का कार्य भ्रष्टाचार के शिकंजे में हैं।

किसानों को सिचाई समस्या से निजात मिले इसके लिए साढ़े सात हजार नए तालाब खोदे जानें हैं। जिसमें 4480 खेत तालाब योजना व शेष की खोदाई मनरेगा से होनी है।

चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने खेत तालाब योजना की समीक्षा की तो उन्हें भी एहसास हो गया की प्रगति संबंधित “चपरकंजू” अधिकारियों एवं फील्ड कर्मचारियों के कारण नहीं हो पा रही। यह सभी किसानों से सौदा पटा रहें हैं। “एक हाथ दो एक हाथ लो” का चक्र चल रहा है।आयुक्त समीक्षाओ में तालाब खोदाई में तेजी लाने के निर्देश देते हैं औऱ लालची निकम्मे “एक कान से सुनते हैं, दूसरे कान से निकाल देते हैं”।

हालत यह है की “सौदा पटने” को लेकर अभी लाभार्थियों के चयन का काम शेष है,जबकि मंडल के लिए यह योजना बेहद महत्वपूर्ण है। इससे आमदनी बढ़ेगी। आयुक्त मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं कि मनरेगा योजना के तालाबों की खोदाई में तेजी लायी जाए। बांदा में 103, महोबा में 1180 नए तालाबों की खोदाई का कार्य मनरेगा से कराया जा रहा है। महोबा में तालाबों की खोदाई में कमाई तेज है और आयुक्त के गुड बुक में भी पहुंच गये हैं।

आयुक्त के यह भी निर्देश हैं की खेत तालाब योजना के लाभार्थियों को स्प्रिंकलर का लाभ दिलाया जाए। मत्स्य विभाग को इन तालाबों में मत्स्य पालन के निर्देश हैं। जुलाई के अंत तक 50 फीसद तालाबों की खोदाई का कार्य शुरू कराना हैं जो धरातल में फिलहाल असंभव सा दिख रहा है। उपनिदेशक भूमि संरक्षण नरेंद्र सिंह, जीराम, रामप्रसाद माथुर आदि भी कथित तौर पर कमाई के चक्कर में “लार टपकाते” ही दिख रहें हैं !

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
