24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद सिंह का प्रयास : भूगर्भ जल अब जमकर भरेगा उछाल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद सिंह भूगर्भ जल के संरक्षण के प्रति सजग है इसके लिए भूजल सप्ताह मनाया जायेगा । यह कल 16 जुलाई से 22 तक चलेगा । इस सन्दर्भ में उन्होंने गोष्ठी का आयोजन किया जिसका विषय था “जल संरक्षण है एक संकल्प, नहीं है इसका कोई विकल्प” ।


डीएम आनंद ने गोष्ठी में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 16 से 22 जुलाई के मध्य अपने-अपने विभाग में भूजल सप्ताह मनाए जाने के लिए कार्ययोजना तत्काल तैयार करे। कहा कि जिले के सभी ब्लाकों, तहसीलों, कस्बा क्षेत्र, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर पर भूजल संरक्षण के बारे में भूजल सप्ताह कार्यक्रम आयोजित करे ।


भूजल संरक्षण, जल प्रबंधन तथा पर्यावरण के सुधार के संबंध में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। आदेश दिए कि भूजल सप्ताह के कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर लघु सिंचाई विभाग, जिला समन्वयक एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जल संरक्षण संबंधी विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत जनपद की खटान एवं अमलीकौर ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित होने वाले ओएचटी के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम विधानसभा तिंदवारी एवं बबेरू के अंतर्गत ग्राम नारायणपुर , पछांव, दोहतरा एवं पिपरहरी सहित कुल सात ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


बैठक में एडीएम एमपी सिंह, जिला विकास अधिकारी केके पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए आरपी मिश्रा, उपायुक्त मनरेगा राघवेंद्र तिवारी, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई विभाग संजय कुमार, हाइड्रोलॉजिस्ट श्वेता गुप्ता, भूगर्भ जल विभाग आईईसी एक्सपर्ट एवं डीआईपी समेत समस्त जनपदस्तरीय अधिकारीगण मौजूद थे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- जज्बे को सलाम : संध्या नें कुली बनकर सशक्तीकरण का रचा इतिहास।

पूर्व विधायक दलजीत बोले ‘आपदा ग्रस्त’ घोषित हो चित्रकूट मंडल: सीएम से किया ‘मांग’

City News Uttar Pradesh

तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को 53 किलो गांजा के साथ दबोचा: दो तमंचा, दो कार व कैश बरामद

City News Uttar Pradesh

गांवों में खाकी का भ्रमण जारी, अपराधियों को दे रही अल्टीमेटम, जिले की सीमाओं में निरंतर चल रही वाहनों की चेकिंग

City News Uttar Pradesh

युवक का फंदे से लटकता मिला शव, नवरात्र में पक्की होनी थी शादी

City News Uttar Pradesh

बांदा : रूपये की लेनदेन के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध की मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

ब्रेकिंग न्यूज़