City News Uttar Pradesh
दिवंगत जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह की याद में बनाया जाये स्मृति द्वार, कई पार्टियों के नेताओं ने डीएम से की मांग
उत्तर प्रदेश

दिवंगत जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह की याद में बनाया जाये स्मृति द्वार, कई पार्टियों के नेताओं ने डीएम से की मांग

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 12 चंदवारा से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य स्व. श्वेता सिंह गौर की याद में ग्राम पैलानी डेरा में मुख्य सड़क पर स्मृति द्वार बनाने की मांग क्षेत्र की जनता ने की है और कहा कि पैलानी डेरा में उनके नाम व फोटो सहित स्मृति द्वार का निर्माण कराने से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस संबंध में जसपुरा क्षेत्र के किसान नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले कु. धनंजय सिंह, भाजपा नेता सूर्यभान सिंह चैहान, नीरज सिंह सहित दर्जनों लोगों ने यह मांग उठाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी बांदा को पत्र भेजा है।

दिवंगत जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह की याद में बनाया जाये स्मृति द्वार, कई पार्टियों के नेताओं ने डीएम से की मांग
Memorial gate to be built in memory of late District Panchayat member Shweta Singh, leaders of many parties demanded from DM

इनका कहना है कि वार्ड नंबर 12 की सदस्य रही श्रीमती श्वेता सिंह गौर की आकस्मिक मौत हो गई, जो इस क्षेत्र के लिए बहुत ही दुखद घटना है। इनके मिलनसार व मृदुभाषी स्वभाव को पूरा क्षेत्र जानता है और याद करता है। किसान नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले का कहना है कि पूरे क्षेत्र व जिले ने एक होनहार मिलनसार जनप्रतिनिधि खो दिया है। इस दुख को कम नहीं किया जा सकता है, यह क्षेत्र की जनता व परिवार के लिए बहुत ही दुखद व अपूरणीय क्षति है। अगर इनके फोटो के साथ पैलानी डेरा सड़क पर बांदा जिला पंचायत के द्वारा एक स्मृति द्वार का निर्माण करा दिया जाए तो बहुत ही अच्छा रहेगा।


इसी तरह किसान यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष कुंवर धनंजय सिंह ने भी उनकी याद में स्मृति द्वार बनाने की मांग की है। इनके अलावा क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह गौतम, कमल सिंह एडवोकेट, जितेंद्र सिंह, अंकित सिंह चैहान, कुलदीप सिंह परिहार रामदास विश्वकर्मा, अरविंद सिंह गौतम, मेंबर सिंह, श्रीमती उषा सिंह सिद्ध गोपाल सिंह, महेश भाई अरविंद यादव, पप्पू खान, अशोक सिंह चंदेल, अन्नू सिंह, श्रीमती प्रीति उर्फ बीना सिंह व करिश्मा सिंह ने भी पैलानी डेरा में स्मृति द्वार बनाने का समर्थन किया है। बताते चलें कि भाजपा नेत्री और जिला पंचायत की सदस्य रहीं श्वेता सिंह गौर की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी हुई लाश बरामद हुई थी। जिससे पुलिस ने उनके पति दीपक सिंह गौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गांजे के खेत में पुलिस का छापा, साढ़े तीन क्विंटल से ज्यादा बरामद, एक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : दो साल के मासूम का गला दबाकर फंदे पर झूली मां, दोनो की हुई मौत, पुलिस हर बिंदु पर कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

शहर में पालिका की भूमि पर अतिक्रमण : बुलडोजर से गिराये तीन घर

दिल दहला देने वाला हादसा : बांदा में पांच साल की मासूम बच्ची की तड़पकर चली गई जान

युवती का शव फंदे पर लटकता मिला, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

डीएम जे रीभा के चकबंदी का पढ़ाया पाठ: कुशलता से निपटारे पर जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़