

- शरद मिश्रा
बांदा। स्वाधीनता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जनपदवासियों को ‘दिल’ से ‘बधाई और शुभकामनाएं’ दी हैं।
अपने संदेश में विधायक प्रकाश ने कहा कि 15 अगस्त का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे वीर शहीदों के ‘बलिदान, त्याग और संघर्ष’ की ‘अमर गाथा’ है। लाखों ‘स्वतंत्रता सेनानियों के खून से सींची गई इस आजादी की कीमत को हमें हमेशा याद’ रखना होगा।
विधायक प्रकाश ने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नेतृत्व’ में ‘विश्व पटल’ पर ‘नई ऊंचाइयों को छू’ रहा है। लेकिन इस ‘प्रगति’ के साथ हमें देश की ‘एकता, अखंडता और भाईचारे’ को और ‘मजबूत’ करना होगा। यही हमारे ‘शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि’ होगी।
उन्होंने युवाओं से खास अपील करते हुए कहा कि देशभक्ति सिर्फ नारों में नहीं, कर्म में दिखनी चाहिए। हर ‘युवा विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान’ दे। तभी हम “विकसित भारत 2047” का सपना साकार कर पाएंगे। विधायक ने बांदा की जनता से आग्रह किया कि वे 15 अगस्त को पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाएं। घर-घर तिरंगा फहराएं और देशभक्ति के गीतों से माहौल को गूंजायमान करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
