– लगातार बढ़ती जा रही है जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या
– जिला अस्पताल में 16, मंडल कारागार में 42 पाजिटिव मिले
- विनोद मिश्रा
बांदा । बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के 255 नए पाजिटिव केस मिले हैं। लगातार बढ़ती जा रही कोरोना मरीजों की संख्या चिंता का विषय बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन संक्रमितों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर बहुत ही घातक साबित हो रही है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। साथ ही साथ कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या में भी काफी तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हो रहा है। हालांकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएम आनंद कुमार सिंह व सीएमओ डा.एनडी शर्मा प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों को अधिक से अधिक चैकसी व सर्तकता बरतने का निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को जांच के बाद आई रिपोर्ट में 255 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें मंडल कारागार में 42, जिला अस्पताल में 16, इंदिरा नगर में 13, सिविल लाइन व अलीगंज में 8-8, मेडिकल कालेज व कटरा में 6-6, कालू कुआं में 5, स्वराज कालोनी में 4, छोटी बाजार व बिजलीखेड़ा में 3-3, बाबूलाल चैराहा, डीएम कालोनी, आवास विकास, सर्वोदय नगर, तिंदवारी रोड व गंगा नगर में 2-2 और बन्योटा, सब्जी मंडी, खूंटी चैराहा, अतर्रा चुंगी चैराहा, खुटला, दुर्गा बाजार, पुलिस लाइन, क्योटरा, कैलाशपुरी, तुलसी नगर, आरएसएस कार्यालय, अतर्रा चुंगी, आजाद नगर, खिन्नी नाका, रामलीला मैदान, गायत्री नगर, रेलवे स्टेशन, मंडी समिति, शंभू नगर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला।

इसी तरह बिसंडा में 21, बबेरू में 17, नरैनी व अतर्रा में 6-6, कोर्रही व लड़ाका पुरवा में 4-4, खैरेई व कनवारा में 3-3, खैराडा, सिक्स लेन घूरी व चित्रकूट में 2-2 तथा बड़ोखर बुजुर्ग, छनेहरा लालपुर, पपरेंदा, गुसियारी, पैलानी, तिंदवारी, करहिया, तिंदवारा, चैसड़, जसपुरा, कमासिन, गौरीखुर्द, गिरवां, भूरागढ़, जमालपुर, शुकुल कुआं, बेंदा, मरका, कमासिन, रामगुलाम का पुरवा, जौरही, मवई बुजुर्ग, फतेहगंज, खुरहंड, इमिलिहा में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनडी शर्मा ने कहा है कि सावधानी के साथ ही कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। सीएमओ ने सभी लोगों से मास्क लगाने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
