City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा डीएम के निर्देश : न होने पाए कोई गड़बड़ी, ईमानदारी से चुनाव कराएं संपन्न …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को विभिन्न केंद्रों से पोलिग पार्टियां रवाना की गईं। बड़ोखर खुर्द ब्लाक के राजादेवी डिग्री कॉलेज परिसर से दोपहर तीन बजे तक रवाना नहीं किया जा सका। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह पोलिग पार्टियों के रवाना होने वाले स्थलों का जायजा लेने पहुंचे। राजादेवी डिग्री कॉलेज में कार्मिकों की रवानगी में देरी की जानकारी होते ही नाराजगी जाहिर की। कोविड-19 नियमों का उल्लंघन देख भड़क गए और कार्मिकों की कतार लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, सभी लोग ईमानदारी से चुनाव संपन्न कराएं।


जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। ब्लॉक बड़ोखर खुर्द के राजा देवी डिग्री कॉलेज, ब्लॉक महुआ के पंडित जेएन इंटर कॉलेज गिरवां, ज्वाला प्रसाद शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू और राजकुमार इंटर कॉलेज नरैनी से पोलिग पार्टियों को रवाना किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पंचायत चुनाव में किसी तरह की कोई गड़बड़ी ना होने पाए। निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से सभी लोग सकुशल चुनाव संपन्न कराएं। एसडीएम नरैनी सुरजीत कुमार, बबेरू सौरभ शुक्ला, बीडीओ बड़ोखर खुर्द अनुभा श्रीवास्तव, बीडीओ महुआ संजीव सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।


– नियमों का जमकर हुआ उल्लंघन
पोलिग पार्टियों के रवाना होने के पहले बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी पहुंच गए। शारीरिक दूरी के नियम तार-तार दिखे। मतदान सामग्री लेने के लिए काउंटरों पर मारामारी का नजारा दिखा। मुंह पर मास्क था पर मुंह व नाक खुले ही रहे। अधिकतर के गले में ही लटके नजर आए। धक्का-मुक्की के बीच लोग मतदान सामग्री लेने को आतुर रहे। शारीरिक दूरी तार-तार नजर आई।


– लीकेज सैनिटाइजर व मास्क को लेकर रही नाराजगी
मतदान कर्मियों को एक पॉलीथिन में मास्क, हैंडवाश लिक्विड, सैनिटाइजर आदि सामान दिया गया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने शिकायत की कि सैनिटाइजर लीकेज हैं, जो बह रहे हैं। काउंटर से एक ही जवाब मिला, जैसा है वही ले जाएं।


– धूप ने किया बेहाल, तपते रहे मतदान कर्मी
पोलिग पार्टियों को रवाना करने की पूरी तैयारी जरूर की गई पर बैठने के लिए इंतजाम करना भूल गए। समय के साथ सूरज के तेवर तल्ख होते गए। भीषण गर्मी से कार्मिकों के चेहरे लाल नजर आने लगे। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को हुई। लोग इधर-उधर छांव की तलाश में नजरें घुमाने लगे। छोटे बच्चों को साथ लेकर गईं महिलाएं बेहाल हो गईं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाद न मिलने पर किसानों का पारा हुआ हाई, हाइवे पर आकर लगाया जाम, पुलिस के समझाने पर माने किसान

City News Uttar Pradesh

यूपी में चुनावों का दौर : जनवरी में 12 सीटों पर होंगे विधानपरिषद के चुनाव,जानें कौन हो सकते हैं के भाजपा संभावित चेहरे

City News Uttar Pradesh

सीएचसी का डीएम अनुराग ने किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: सह प्रभारी जांगिड़ का 403 सीटों पर लड़ने का दावा !

City News Uttar Pradesh Desk

शौर्य, समर्पण और बलिदान को सलाम: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें दी टाइम लाइन: बुंदेलखंड में मार्च तक नल से जल योजना हो पूरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़