24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : मिशन मोदी अगेन पीएम की दो दिवसीय कार्यशाल:बंगाल में भाजपा का परचम फहराने की हुंकार

 

  • विनोद मिश्रा

वाराणसी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों का लाभ पश्चिम बंगाल की जनता को मिले इसके लिए मिशन मोदी अगेन पी.एम. पश्चिम बंगाल कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय कार्यशाला काशी में रिंग रोड (चाॅदमारी-दानुपुर) स्थित सेलिबे्रशन लाॅन मंेशुरू हुआ। इसका शुभारम्भ मिशन मोदी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामगोपाल ‘‘काका’’ ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री काका ने मोदी जी की नीतियो को जन-जन तक पहुॅचाने के तरीकों की जानकारी दी । कहा कि पश्चिम बंगाल मे मोदी जी की नीतियों को लागू करने के लिए जन विरोधी वर्तमान सरकार को उखाड़ कर भाजपा की सरकार को लाना होगा।


इस अवसर पर दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह ‘‘औठे’’ ने पश्चिम बंगाल की अराजकता दूर करने के लिए भाजपा को सत्ता में लाने के लिए आहवान किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि त्रिपुरा हिन्दी भाषी समाज के धर्मगुरू गौतम मिश्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल ने ही सर्वप्रथम आजादी की आवाज उढ़ाई थी, वहाॅ एक से बढ़कर एक क्रांतिकारी, मार्ग दर्शक, पथ प्रदर्शक रहें हैं, जिन्होंने पूरी दुनियाॅ में भारत के महत्व का डंका बजाया वही की धरती आज कराह रही है, जनता एक बार फिर मुक्ति चाहती है।

प्रधानमंत्री की आयुष्मान, उज्जवला, जन-जन, घर-घर शौचालय, किसानों को लाभान्वित करने सहित अनेक योजनाओं का लाभ वहाॅ की जनता को नही मिल रहा है, यह दुःखद है। सभी को एकजुट हो जनता के हित मेें कार्य करने वाली सरकार को सत्ता में लाने के लिए कार्य करे। अन्तिम सत्र के मुख्य वक्ता चैधरी शेर सिंह ने कार्य कर्ताओं के कौशल निर्माण के गुण सीखाए। मिशन मोदी अगेन पी.एम. युवा मौर्चा काशी प्रांत के अध्यक्ष इं0 प्रणव त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को दुशाला ओढा कर उनका अभिनन्दन किया।


इस अवसर पर मिशन मोदी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख भोले प्रसाद त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री श्भागवत जी, राष्ट्रीय मंत्री डाॅ0 राजेश बरनवाल ,राष्ट्रीय व्यवस्था प्रमुख मिथिलेशन प्रसाद पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री , राजेश जे सिंह, पश्चिम बंगाल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमकुमार विश्वास, गढ़वा घाट आश्रम के स्वामी धर्म दर्शनानन्द, पश्चिम बंगाल के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 सुदर्शन आदि ने कार्यकत्ताओं को सम्बोधित किया।


मिशन मोदी अगेन पी.एम. के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री वेदानन्द ओझा ने कविता के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।
कार्यक्रम का संचालन मिशन मोदी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द त्रिपाठी एडवकेट ने किया अन्त में मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से कार्यकर्ता मंत्रमुग्ध रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ISIS का आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार: स्वतंत्रता दिवस पर थी यूपी में धमाके की योजना, ओवैसी की पार्टी का सदस्य है सबाउद्दीन

City News Uttar Pradesh

अमृत मिशन में शोषण: 43 मजदूरों के ‘हक़’ पर डाका, डीएम ने बैठाई जांच

City News Uttar Pradesh

डेंगू के डंक का कहर जारी : दो दिन में दस मरीज और मिले, अब तक 256 हुए बीमार

City News Uttar Pradesh

बांदा में ठंड नें कर दी बैटिंग तेज: दांत बज रहें हैं “किट -किट”

City News Uttar Pradesh

ज्वाला कप क्रिकेट : बबेरू इलेवन को हरा कर नोयडा पहुंचा सेमी फाइनल

City News Uttar Pradesh

सम्पूर्ण समाधान दिवस: “बन गया आंख का अंधा नाम का नयन सुख” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़