- विनोद मिश्रा
बांदा। यौन शोषण के लिये देश में चर्चित सिंचाई विभाग का निलंबित अवर अभियंता रामभवन सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बल्कि युवकों को भी अपना शिकार बनाता था। चार साल के बच्चों से लेकर 16 साल तक के किशोर और कुछ 22 वर्ष तक के युवा भी शिकार हुए। जेई बच्चों और युवकों के साथ अप्राकृतिक संभोग संग मुख मैथुन भी करता था। रामभवन की यह दरिंदगी इस केस की जांच कर रही सीबीआई ने बांदा अदालत में पेश अपनी चार्जशीट में तथ्य उजागर किए हैं।

सीबीआई ने यहां पंचम अपर जिला जज पाक्सो एक्ट मोहम्मद रिजवान अहमद की अदालत में हाल ही में चार्जशीट दाखिल की है। आरोपियों के अधिवक्ता इसका जवाब दाखिल करने की तैयारी में जुटे हैं। सीबीआई के डिप्टी एसपी और विवेचनाधिकारी अमित कुमार द्वारा दाखिल की गई विस्तृत चार्जशीट में कहा गया कि एक पेन ड्राइव से पता चला कि आरोपी रामभवन अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ लड़कों व बच्चों संग अप्राकृतिक संभोग करता था। अपने इस कृत्य की वीडियोग्राफी व अश्लील चित्रांकन को इंटरनेट व अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों से पोर्नोग्राफिक्स उद्देश्य व व्यापार के लिए ई-मेल आदि पर भेजता था। इस पर सीबीआई ने दिल्ली शाखा में धारा 67बी आईटी एक्ट और धारा 14 पाक्सो एक्ट व धारा 377 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की।

चार्जशीट में बताया गया कि रामभवन बच्चों के साथ अप्राकृतिक करने का बहुत कामुक व्यक्ति है। बच्चों को घर में बुलाकर टीवी दिखाकर वीडियो गेम खिलवाता था, उन्हें पैसा देता था। बच्चे जब खुश हो जाते थे तो उनके साथ सेक्स खिलौने आदि का प्रयोग कर बच्चों से मुख मैथुन करते हुए वीडियो बनाता था। बच्चों की नग्न अवस्था में फिल्म बनाता था। सीबीआई ने ऐसे भुक्तभोगी 25 बच्चों के बयान दर्ज किए हैं। सीबीआई ने कहा कि आरोपी ज्यादातर गरीब और असहाय बच्चों को अपना शिकार बनाता था। चार्जशीट में कहा कि रामभवन चार साल की आयु से 16 साल तक के बच्चों को अपना शिकार बनाता था, लेकिन इसके शिकार हुए कुछ 22 वर्ष के युवा भी हैं। साजिश में इसकी पत्नी दुर्गावती भी पूरी मददगार पाई गई है। भुक्तभोगी एक बच्चे ने उसे चिह्नित किया है।
चार्जशीट में कहा गया कि ये बात भी सामने आई कि टीवी देख रहे या वीडियो गेम खेल रहे बच्चों संग रामभवन बिस्तर में उनके शरीर को छूकर पहले उन्हें आनंदित करता था। इसके बाद अप्राकृतिक संभोग आदि करता था। कोई बच्चा शिकायत करने की बात करता तो उसे संगीन परिणाम भुगतने की धमकी देता था। सीबीआई ने अदालत में चार्जशीट के साथ सुबूत के तौर पर पोर्नोग्राफी और अप्राकृतिक संभोग की तमाम सामग्री संलग्न की हैं।

सीबीआई ने साक्ष्य में जो सामान जुटाए है उनमें10 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, सेक्स खिलौने, 6 मेमोरी कार्ड, 6 पेन ड्राइव, एक डिजिटल वीडियो, रिकार्डिंग कैमरा और 8 लाख 27 हजार 650 रुपये आरोपी रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती के कब्जे से बरामद हुए।है कि वही सुविधा या भोजन आदि उपलब्ध कराया जा रहा है, जो जेल मैनुअल में है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
