- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में भरे कचहरी परिसर में अधिवक्ता के बस्ते पहुंचे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अधिवक्ता के ऊपर तमंचा तान दिया। इससे कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अधिवक्ता ने अपने साथियों की मदद से आरोपी को तमंचा समेत पकड़ लिया और सीजेएम कोर्ट को सौंप दिया। सीजेएम के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वराज कालोनी निवासी अधिवक्ता अरविंद पांडे शनिवार को दोपहर अपने बस्ते में बैठे में काम कर रहे थे। तभी उनके बस्ते में चित्रकूट जनपद के रौली कल्यानपुर गांव का 65 वर्षीय बृजगोपाल तिवारी पहुंचा और अधिवक्ता अरविंद पांडे से बताया कि वह अधिवक्ता मोतीलाल गुप्ता का क्लाइंट है। उनसे मिलना है।

इस पर अधिवक्ता अरविंद पांडेय ने उससे कहा कि वह फोन करके अधिवक्ता मोतीलाल को बुला रहे हैं, आप बैठिए। इस पर वह बुजुर्ग अरविंद पांडेय से अभद्रता करने लगा और देखते ही देखते उसने अपनी जेब से 315 बोर का तमंचा निकालकर अधिवक्ता की कनपटी में लगा दिया। अचानक इस हरकत का अधिवक्ता ने विरोध करते हुए उसका तमंचा छीन लिया और और कचहरी परिसर में आसपास बस्तों में मौजूद अधिवक्ता साथियों की मदद से उसे पकड़ कर सीजेएम कोर्ट को सौंप दिया। सीजेएम भगवान दास गुप्ता ने पूरे मामले में कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।

अधिवक्ता अरविंद पांडे ने बताया कि उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमंचा व कारतूस भी बरामद हो गया है। अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वह पर वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने आरोपी को सीजेएम कोर्ट के हवाले किया है। कचहरी परिसर में हुई अधिवक्ता के ऊपर तमंचा तानने की घटना को लेकर एक बार फिर कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
