27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा का 'टिकट-कट' ऑपरेशन शुरू, 'गायब' विधायकों की उड़ी नींद, खराब रिपोर्ट पर गिरेगी गाज
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडविधानसभा चुनाव 2027

भाजपा का ‘टिकट-कट’ ऑपरेशन शुरू, ‘गायब’ विधायकों की उड़ी नींद, खराब रिपोर्ट पर गिरेगी गाज

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने ‘परफॉर्म या परमानेंट रेस्ट’ का फॉर्मूला लागू कर दिया है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि जिन विधायकों की जनता के बीच रिपोर्ट खराब है, उनका टिकट कटना तय है। जीत के बाद क्षेत्र से ‘गायब’ रहने वाले नेताओं पर पार्टी की ‘पैनी नजर’ है।

भाजपा का 'टिकट-कट' ऑपरेशन शुरू, 'गायब' विधायकों की उड़ी नींद, खराब रिपोर्ट पर गिरेगी गाजपार्टी सूत्रों के मुताबिक, हाईकमान ने दो बाहरी एजेंसियों को मैदान में उतारा है जो मंडलवार विधायकों का रिपोर्ट कार्ड बना रही हैं। टीमें गांव-गांव जाकर लोगों से तीन सवाल पूछ रही हैं? विधायक जी दिखते हैं या नहीं ? काम किया या सिर्फ वादे किए? व्यवहार कैसा है? जहां नाराजगी और दूरी की शिकायतें मिल रही हैं, वहां नए चेहरों की तलाश भी शुरू हो गई है। यानी 2022 में जीते कई विधायकों के लिए ये सर्वे आखिरी ‘अग्निपरीक्षा’ है।

भाजपा का चुनावी एक्स-रे: सर्वे की 'कसौटी' पर भाजपा विधायक, नाकामी पर 'कटेगा' टिकटभाजपा का ज्यादातर मंडलों में प्रदर्शन मजबूत है, पर चित्रकूट और मुरादाबाद मंडल पार्टी का सिरदर्द बने हुए हैं। यहां के विधायकों का सर्वे सबसे बारीकी से हो रहा है। संगठन भी जिला स्तर पर वैकल्पिक नामों की लिस्ट तैयार कर रहा है। 2027 का टिकट सिर्फ जिताऊ चेहरे को मिलेगा। इसके लिए तीन स्तरों पर स्क्रीनिंग होगी। जनता का फीडबैक। जिला-क्षेत्र स्तर का आकलन। सामाजिक प्रभाव और जमीनी पकड़। जिस नाम पर तीनों की मुहर लगेगी, वही कैंडिडेट बनेगा। बाकी का पत्ता साफ।

भाजपा का 'टिकट-कट' ऑपरेशन शुरू, 'गायब' विधायकों की उड़ी नींद, खराब रिपोर्ट पर गिरेगी गाजसर्वे में सिर्फ विधायक नहीं, सरकार के कामकाज पर भी जनता की राय ली जा रही है। जहां असंतोष ज्यादा है, वहां विधायक का टिकट बदलकर ‘एंटी-इनकम्बेंसी’ कम करने की रणनीति है। विधायक बनकर निष्क्रिय रहने वाले नेताओं की अब खैर नहीं है! पार्टी का संदेश लाउड एंड क्लियर है। ‘जनता से कटे तो टिकट से भी कटोगे’। एजेंसियों की रिपोर्ट जल्द हाईकमान को सौंपी जाएगी, उसके बाद शुरू होगा ‘टिकट-कट’ का असली खेल।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की ‘अगस्त क्रांति’: तुर्रा में ‘रेल पटरी’ उखाड़ी, 21 कोड़ों की सजा मिली

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : पंचायत चुनाव, डीएम आनन्द सिंह रेड एलर्ट, पढ़ाया पाठ ….

City News Uttar Pradesh

एडीजी के आकस्मिक निरीक्षण से खलबली: कार्यप्रणाली की ‘टटोली नब्ज’

मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा का परचम: चंद्रभानु पासवान बोले- जनता के आशीर्वाद से मिली ऐतिहासिक जीत

City News Uttar Pradesh

“है कोई माई का लाल”, जो पृथक बुंदेलखंड राज्य की भरे हुंकार

City News Uttar Pradesh

यूपी सरकार पर कोरोना से मौत के आंकड़े छुपाने का आरोप, प्रियंका गांधी ने न्यायिक जांच की उठाई मांग …

ब्रेकिंग न्यूज़