25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का छत में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय के अंबेडकर नगर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पड़ोस की छत में शव मिला। समस्तीपुर जिले के अतापुर (हसनपुर) निवासी कार्तिक सोनी (25) यहां पीताम्बरी पाउडर बेचने आया था।


अंबेडकर नगर में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। साथ मे उसका बहनोई अशोक भी कुछ दूर रह रहा था। मंगलवार को सुबह पड़ोसी की छत पर उसका शव मिला। बहनोई ने हत्या का आरोप लगाया है।


पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। प्रेम प्रसंग के चलते गला घोंटने और फिर जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या किए जाने की चर्चा रही। फिलहाल पुलिस इस बारे में स्पष्ट नहीं बता सकी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं एसपी अभिनंदन ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की बात कही है। एसपी के मुताबिक जिसके घर मे शव मिला है उसी की बेटी से उसके संबंध की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : लगभग 74 करोड़ का पुनरीक्षित बजट पास

City News Uttar Pradesh

धोखाधड़ी का ‘बड़ा खेल’ : नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

अवैध मछली व मांस की दुकानों में एसडीएम ने लगवाए ताले, खुली तो होगी कार्रवाई

Surya Grahan 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण इसी महीने लगेगा, इन चार राशि वालों के लिए विशेष फलदायी

बांदा के आसमान में दिनभर गरजे ‘लड़ाकू विमान’: मचा ‘तहलका’, हेलीकॉप्टर लैंडिंग से हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित बोले: विसर्जन पर्व पर बांदा तैयार, सुरक्षा-प्रकाश और सफाई पर नज़र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़