28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
खनन से 'धन कुबेर' बने कारोबारी: कैग की रिपोर्ट में काला खेल उजागर !
उत्तर प्रदेश

खनन से ‘धन कुबेर’ बने कारोबारी: कैग की रिपोर्ट में काला खेल उजागर !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में “खनन के कारोबार” ने बीते “कुछ वर्षों” में जिस तरह से “रफ्तार” पकड़ी है, उसने “कई मामूली कारोबारियों” को देखते ही देखते “धन कुबेर” बना दिया। लेकिन इस तेजी के पीछे सिर्फ व्यापारिक कौशल नहीं, बल्कि खनन व्यवस्था में फैली “अनियमितताएं और विभागीय ढिलाई” भी अहम भूमिका निभाती रही हैं।

खनन से 'धन कुबेर' बने कारोबारी: कैग की रिपोर्ट में काला खेल उजागर !

महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है, जिसने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है। पिछले वर्ष अगस्त और हाल ही में फरवरी में विधानसभा में पेश की गई कैग रिपोर्ट संख्या 50 में बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा जिलों में खनन से जुड़े बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मौरंग और पहाड़ी पत्थरों के खनन में नियमों की अनदेखी कर भारी आर्थिक लाभ अर्जित किया गया।

खनन से 'धन कुबेर' बने कारोबारी: कैग की रिपोर्ट में काला खेल उजागर !

खनन के इस खेल में कई ऐसे नाम सामने आए हैं, जिन्होंने मामूली कारोबार से शुरुआत कर आज विशाल आर्थिक साम्राज्य खड़ा कर लिया। इन कारोबारियों ने न सिर्फ खनन पट्टों के जरिए संपत्ति अर्जित की, बल्कि इसी “धन के बल पर राजनीति” में भी प्रवेश किया और जनप्रतिनिधि तक बन गए। हालांकि समय के साथ पट्टेदारों के नाम बदलते रहे,लेकिन खनन का स्वरूप और संचालन लगभग वैसा ही बना रहा। वर्तमान समय में इन जिलों के कई खनन कारोबारी आयकर और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गंभीर जांचों का सामना कर रहे हैं।

खनन से 'धन कुबेर' बने कारोबारी: कैग की रिपोर्ट में काला खेल उजागर !

बुंदेलखंड में खनन का यह बड़ा नेटवर्क बसपा शासनकाल के दौरान तेजी से विकसित हुआ। उस समय प्रभावशाली लोगों ने मौरंग और पत्थरों के खनन के पट्टे हासिल कर लिए थे, जिसने आगे चलकर उन्हें आर्थिक और राजनीतिक ताकत दोनों प्रदान की। कैग रिपोर्ट ने खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि विभागीय लापरवाही या मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर अनियमितताएं संभव नहीं थीं। हालांकि, इस पूरे मामले पर जब खनिज अधिकारी राज रंजन से प्रतिक्रिया ली गई, तो उन्होंने कैग रिपोर्ट की जानकारी होने से इनकार किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन-बेतवा प्रोजेक्ट: बांदा में 232 करोड़ से सुधरेंगी नहरें, 25 हजार हेक्टेयर को मिलेगा पानी

City News Uttar Pradesh Desk

झांसी- मीरजापुर हाईवे पर सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत

रविदास जयंती पर शोभा यात्रा निकली : उनके सिद्धांतों औऱ उपदेशो का गुणगान

City News Uttar Pradesh

सपा-कांग्रेस गठबंधन: राहुल की यात्रा यूपी पहुंचने से पहले घोषित होंगी सीटें

City News Uttar Pradesh

Banda- बिजली शिविर में नहीं सूनी उपभोक्ताओ की समस्या…

City News Uttar Pradesh

दिल दहला देने वाला ‘मौत का तांडव’ : देवर-भाभी की दर्दनाक मौत, दोहरी त्रासदी मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़