- रिपोर्ट – रामबाबू निषाद
बांदा। जिले में बिजली आपूर्ति के खेल निराले हैं। आपूर्ति के संदर्भ में विभाग की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अन्तर है। इसी के चलते लगातार कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उमस और गर्मी में परेशान हो चुके उपभोक्ताओं का सुबह धैर्य टूट गया। बिजली-पानी संकट से जूझ रहे नागरिकों ने बबेरू रोड चमरौडी चौराहे पर मुख्य सड़क में अवरोध लगाकर जाम लगा दिया।
बिजली विभाग के विरुद्ध नारे लगाए। देर तक बबेरू रोड में आवागमन ठप रहा। उपभोक्ताओं का कहना था कि तीन दिनों से बिजली नहीं आ रही। जनजीवन त्रस्त और अस्त-व्यस्त है।
कालूकुआं और अलीगंज चौकी प्रभारियों ने आक्रोशित उपभोक्ताओं को समझाकर जाम खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बाद में क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा के निर्देशन में जाम लगाए युवाओं को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया गया।
इधर बिजली विभाग का कहना है की 20 से 22 सितंबर तीन दिन फीडर में मरम्मत के चलते शहर के कई इलाकों में दिन को बिजली आपूर्ति नहीं होगी। अधिशासी अभियंता वितरण खंड वीके मिश्रा ने बताया कि तुलसी 33/11 केवी तुलसी नगर सब स्टेशन से मंडी समिति तक लगभग 1.3 किलोमीटर लाइन में वीजल कंडक्टर को डाग कंडक्टर में बदला जाएगा। यह काम तीनों दिन चलेगा।
इसके अलावा तुलसी नगर सब स्टेशन में सीटी बदलने और लाइनों के आसपास पेड़ की छंटाई भी कराई जाना है। इसलिए तीनों दिन दिन में 11 बजे से शाम 5 बजे तक तुलसी नगर, तिंदवारी रोड, चमरौडी, अतर्रा चुंगी से मेडिकल कालेज और महावीरन तक नवाब टैंक फीडरके इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
