31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बाइक से विस्फोटक ले जाते पुलिस ने तीन को पकड़ा, लाइसेंस न दिखा पाने पर मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

बाइक से विस्फोटक ले जाते पुलिस ने तीन को पकड़ा, लाइसेंस न दिखा पाने पर मुकदमा दर्ज

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चुनाव को लेकर चल रहे आपरेशन क्लीन क्राइम अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग में बाइक से फतेहपुर जनपद बारूद ले जा रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 28 किलो विस्फोटक सामाग्री के साथ 196 फ्यूज व बम बनाने के लिए आधा किलो सुतली बरामद की है। नकदी के साथ चार मोबाइल व बाइक भी पकड़ी गई है। बारूद रखने संबंधी कोई लाइसेंस न दिखा पाने से पुलिस ने तीनो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

बाइक से विस्फोटक ले जाते पुलिस ने तीन को पकड़ा, लाइसेंस न दिखा पाने पर मुकदमा दर्ज
Police caught three carrying explosives by bike in Banda, case filed for not showing license

एसपी अभिनंदन के निर्देश पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार सुबह चिल्ला थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप ङ्क्षसह व एसआइ धर्मेन्द्र सिंह,कांस्टेबल जनक कुमार यादव, गुलाब गुप्ता चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी शहर की ओर से फतेहपुर जा रहे मोटरसाइकिल में सवार तीन आरोपित हमीद हुसैन, जाकिर हुसैन निवासीगण कस्बा जाफरगंज जिला फतेहपुर व शहीद निवासी टेलीफोन टावर के पास मर्दननाका शहर बांदा कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया। उनके बैग से पुलिस ने आठ किलो ढोका, 16 किलो बरेठा, चार किलो एल्युमोनियम चूरा समेत कुल 28 किलो विस्फोटक सामाग्री बरामद की। तलाशी लेने में 14850 रुपए नकद पकड़े गए हैं।

बाइक से विस्फोटक ले जाते पुलिस ने तीन को पकड़ा, लाइसेंस न दिखा पाने पर मुकदमा दर्ज
Police caught three carrying explosives by bike in Banda, case filed for not showing license

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व बाइक का चालान एमवी एक्ट में किया गया है। पूछताछ में आरोपित शहीद ने बताया कि कई वर्षों पहले उसके पिता की पटाखे की दुकान थी। जिसकी बची सामाग्री उसने अपने दोनों साथियों को दी है। वहीं फतेहपुर जनपद के पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि वह चुनाव के लिए अतिशबाजी बनाकर बेचते थे। इसके अलावा चोरी छिपे वह अन्य दुकानों में पटाखे बनाकर बिक्री करते हैं। असलियत क्या है जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम-एसपी का ‘ऑपरेशन परफेक्ट’: सीएम की ‘दस्तक’ से पहले ‘अफसरों’ की कसी ‘लगाम’ !

City News Uttar Pradesh Desk

जिला अस्पताल : भगवान भरोसे मरीजों का उपचार …

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी के नए फरमान से उड़ी मंत्रियों और अफसरों की नींद : तीन महीने में सार्वजनिक करें अपनी तथा परिवार की संपत्ति

बांदा : डीएम ऩे ठण्ड काल में कोरोना प्रकोप ठंडा रखने को किया रेड एलर्ट।लापरवाही पर कार्यवाई।

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी पर पुलिस का कसा शिकंजा, 50 हजार का इनाम घोषित

City News Uttar Pradesh

बांदा में दरोगा को गोली मारने की धमकी: तीन पर मुकदमा हुआ दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़