24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
ट्रक की टक्कर से बैलगाड़ी का कचूमर : किसान की मौत, चालक फरार
उत्तर प्रदेश

ट्रक की टक्कर से बैलगाड़ी का कचूमर : किसान की मौत, चालक फरार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटना में एक किसान की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बैलगाड़ी का कचूमर निकल गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। पीड़ित परिजन की तहरीर पर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

ट्रक की टक्कर से बैलगाड़ी का कचूमर : किसान की मौत, चालक फरार
Bullock cart collides with truck: farmer dies, driver absconding

थाना क्षेत्र के मुरवा गांव निवासी सहदेव मंगलवार की सुबह बैलगाड़ी से खेत पयार भरने जा रहे थे। दरबारी पुरवा रोड पर बांदा की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बैलगाड़ी टूट गई और सिर व गर्दन में गंभीर चोट आने से सहदेव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस और परिजन को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बड़े भाई काशी प्रसाद ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्कूल विलय बना शिक्षा का विनाश: अविवेक पूर्ण निर्णय से ‘घटी’ बच्चों की उपस्थिति

City News Uttar Pradesh

अस्पताल व्यवस्था गर्मी से बेहाल : एसी और कूलर बन गये हैं शो पीस

City News Uttar Pradesh

सपा अध्यक्ष अखिलेश पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का पलटवार: सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव, 2027 में 2017 दोहराएंगे

केन-यमुना का रौद्र रूप: बांदा में बाढ़ का खतरा, 24 घंटे में डूब सकते हैं तटबंध !

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश के साथ प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता नें “मन की बात” किया आत्मसात

City News Uttar Pradesh

विधायक पति और एसडीएम का ओवरलोडिंग पर हाईवोल्टेज ड्रामा: गर्माया सियासी पारा

ब्रेकिंग न्यूज़