City News Uttar Pradesh
भाजपा एवं सपा के लिए 'निषाद' बनेगा किंग मेकर: बिछ गई चुनावी शतरंज
उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा एवं सपा के लिए ‘निषाद’ बनेगा किंग मेकर: बिछ गई ‘चुनावी शतरंज’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। सपा और भाजपा के मध्य “निषाद समुदाय” को “लुभाने के लिए होड़” मची हुई है। बुंदेलखंड के साथ रूहेलखंड एवं पूर्वांचल के जनपदों में फैले “निषाद वोटरों” पर सभी की “नज़रें” लगी हुई है। भाजपा के साथ सपा, बसपा, निषाद पार्टी इन “वोटरों पर पैनी नजरें” गडाये हुए है। सर्वाधिक होड़ “भाजपा, सपा” के मध्य है। दोनों दल 2027 के चुनाव में अति पिछड़े इस वर्ग को अपने पाले में खड़ा करने की “कवायद में अभी से जुट” गए हैं।

भाजपा एवं सपा के लिए 'निषाद' बनेगा किंग मेकर: बिछ गई चुनावी शतरंज

बुंदेलखंड के हमीरपुर बांदा चित्रकूट महोबा झांसी जालौन ललितपुर में निषाद समुदाय की अच्छी खासी तादाद है। यह समुदाय कई सीटों पर उलटफेर की क्षमता रखता है। इसके अलावा रुहेलखंड के कानपुर नगर फ़तेहपुर कानपुर देहात औरैया इटावा आदि जनपदों में भी यह समुदाय निर्णायक मतदाता है। इन मतों को अपने पाले में खड़ा करने की भाजपा सपा में होड़ मची हुई है।

भाजपा एवं सपा के लिए 'निषाद' बनेगा किंग मेकर: बिछ गई चुनावी शतरंज

विगत दिनों भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाकर निषाद समुदाय को साधने का बड़ा संदेश दिया था। साध्वी मूलतः हमीरपुर के पत्योरा गांव की निवासी है। इनकी पकड़ बुंदेलखंड के साथ-साथ यमुना पार के जिलों में भी है। साध्वी के सामने सपा पूर्व दस्यु सुंदरी फूलन देवी की बड़ी बहन रुक्मिणी देवी को लेकर आई है।

भाजपा एवं सपा के लिए 'निषाद' बनेगा किंग मेकर: बिछ गई चुनावी शतरंज

इनको सपा महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह पिछले तीन दशक से सपा में सक्रिय थी। जालौन जनपद की मूल निवासी रुक्मिणी देवी की ससुराल औरैया में है। इस लिहाज से यमुना के इस पार और उस पार दोनों तरफ उनकी पकड़ है। यह दोनों चेहरे निषाद समाज को कितना भाजपा सपा की तरफ मोड़ेंगे, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है लेकिन जिस तरह से दोनों दल निषाद समुदाय को अभी से लुभाने में जुटे हुए हैं। उससे यह साबित हो रहा है कि दोनों दलों के लिए यह समुदाय विधानसभा चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

भाजपा एवं सपा के लिए 'निषाद' बनेगा किंग मेकर: बिछ गई चुनावी शतरंज

इन दोनों चेहरों के अलावा बुंदेलखंड में भाजपा के पास राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, बांदा के तिंदवारी विधायक एवं जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद तथा सपा के पास पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद है। इन नेताओं के जरिए भाजपा सपा बुंदेलखंड के साथ रूहेलखंड एवं पूर्वांचल के निषाद मतदाताओं को साधने की जुगत में है। सपा भाजपा के अलावा बसपा भी निषाद पार्टी मतों पर नज़रें लगाए हुए है। बसपा के पास कोई बड़ा नेता बुंदेलखंड में नहीं है। बसपा नेता रामफूल निषाद को पार्टी इस समय समाज का चेहरा बनाने में जुटी हुई है। निषाद पार्टी के संजय निषाद बार-बार दौरा करके अपने “मतों को सहेजने” की कोशिश कर रहे हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत नें किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता: डीएम को बैठक का दिया सुझाव

City News Uttar Pradesh

इक्यावन किलो लड्डू वाले ‘प्रिंस’: युवा चिंतक से रामायण मेला अध्यक्ष तक, शंकराचार्य के प्रिय शिष्य की कहानी

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग के निर्देश : ऋण के लिए लंबित आवेदनों का वरीयता से करें निस्तारण

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील मिशन 24 को चढ़ा रहे परवान : दे रहे मजबूती

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास : जिले में हो उद्योगों की स्थापना औऱ विकास

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : सपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की सूची, जेल में बंद गायत्री की पत्नी को अमेठी से बनाया उम्मीदवार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़