23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत दोनों चालकों समेत चार घायल
उत्तर प्रदेश

दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत दोनों चालकों समेत चार घायल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हर घर जल योजना के तहत स्टोर से पाइप को ट्रक में लोड कर साइट जा रहे ट्रक को विपरीत दिशा से आए दूसरे ट्रक ने सामने से भीषण टक्कर मार दी। दोनों ट्रकों के आपस में टकराने से चालकों सहित चार लोग घायल हो गए।क्रेन मांगकर ट्रक हटाये गये। घायलों को शनिवार देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत दोनों चालकों समेत चार घायल
Fierce collision of two trucks, four injured including both drivers

अतर्रा थाना क्षेत्र के नरैनी रोड गर्गन पुरवा के पास स्टोर से ट्रक में पाइप लोड करने के बाद शनिवार शाम ट्रक चालक फिरोजाबाद निवासी विजय अपने कंपनी के वर्कर फिरोजाबाद के ही अरुण यादव व लोधौरा अतर्रा निवासी प्रदीप के साथ अतर्रा आ रहा था। गर्गन पुरवा के पास अतर्रा से नरैनी जा रहे ट्रक के चालक मोहित चतुर्वेदी ने सामने से टक्कर मार दी।


ट्रकों की भिड़ंत होने से दोनों के चालक व दो वर्कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया । हादसे की खबर पर सीओ जियाउद्दीन अहमद, कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने क्रेन मंगाकर ट्रकों को बीच रास्ते से हटवाकर आवागमन बहाल कराया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पदोन्नति के साथ एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र को मिला दिवाली का तोहफा …

City News Uttar Pradesh

चेकिंग नहीं, वसूली हो रही: बांदा-नरैनी रोड पर ‘यातायात पुलिस’ की खुलेआम उगाही ! ट्रक मालिक परेशान !

City News Uttar Pradesh Desk

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीमों ने पेट्रोल पंपों में की छापेमारी, संचालकों और कर्मचारियों में मची रही अफरा-तफरी

बांदा की ‘सियासत’ में अंकित का ‘भीगा-भीगा’ सा अंदाज: विरोधी भी बोले यही है ‘परिपक्व राजनीति’

City News Uttar Pradesh Desk

बदमाशों ने चालक के हाथ-पैर बांधकर की पिटाई: फिर ट्रक लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

बांदा में ‘मौत’ का ‘जहरीला कुआं’: झटक रहा जान, दो किसानों की मौत

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़