28.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक: समस्याओं पर चर्चा सहित आंदोलन की हुंका
उत्तर प्रदेश

प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक: समस्याओं पर चर्चा सहित आंदोलन की हुंकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री की बैठक टीचर्स सोसाइटी सभागार में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर हुंकार भरने के साथ आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। बैठक में जिले के शिक्षकों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला मंत्री प्रजीत सिंह ने कहा शिक्षक समस्याओं के लिए ब्लॉक स्तर पर सजग रहना होगा। शीघ्र ही संघर्षों की शुरुआत होगी।

प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक: समस्याओं पर चर्चा सहित आंदोलन की हुंका
Meeting of Primary Teachers Union: including discussion on the problems, the roar of the movement

संयुक्त मंत्री प्रजीत सिंह ने कहा की महिला अध्यापिकाओं को अनेक ब्लॉक में ब्लॉक स्तर पर उनके सीसी एल आदि जैसे कार्यों के लिए परेशान किया जाता है। निर्णय लिया कि शिक्षिकाओं के किसी भी कार्य के लिए अनावश्यक परेशान किया जाएगा तो उसके लिए संगठन हर स्तर की लड़ाई लड़ेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने सभी पदाधिकारियों से अनुशासन से रहने और संगठन द्वारा प्रदत्त निर्देशों का पालन करने को कहा। जिला कोषाध्यक्ष रामसुफल ने कहा की सभी ब्लॉक अपने संगठनात्मक अभिलेख व्यवस्थित रखे। चेतावनी दी कि संगठन के प्रति जो भी पदाधिकारी निष्ठा न रखते हुए अनावश्यक बयान या संगठन की मर्यादा के विरुद्ध तथा शिक्षकों के समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं लेगा, इसके विरुद्ध संगठन के संविधान के अनुसार कार्यवाही होगी।

प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक: समस्याओं पर चर्चा सहित आंदोलन की हुंका
Meeting of Primary Teachers Union: including discussion on the problems, the roar of the movement

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर प्रत्येक तहसील पर एक प्रभारी और एक सह प्रभारी के रूप में पदाधिकारी का मनोनयन किया गया। जिसमे तहसील बांदा मेंरमेश पटेल तहसील प्रभारी, सुशील सिंह गौतम तहसील सह प्रभारी अतर्रा मेंरोहित पांडेय तहसील प्रभारी, श्याम सुंदर वर्मा तहसील सह प्रभारी नरैनी में विमल प्रकाश तहसील प्रभारी सत्य प्रकाश शुक्ला तहसील सह प्रभारी, बबेरू मेंअजय शिवहरे तहसील प्रभारी ज्ञानेंद्र राजपूत तहसील सह प्रभारी, पैलानी मेंशीतल विश्वकर्मा तहसील प्रभारी नरेंद्र चौरसिया तहसील सह प्रभारी बनाये गये। इनको कर्तव्यों और संगठन के उद्देश्यों का पाठ पढ़ाया गया।आगामी संघर्षों के लिए तैयार रहने की अपील की गई।बैठक में सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की “खुशबू की कानपुर से लेकर दिल्ली तक बाहर” : “मोहब्बत” में हो रही “बोली की भरमार”

City News Uttar Pradesh

ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, 11000 वोल्ट की बिजली लाइन से टकराने के बाद लगी आग

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें गाया चुनावी “राग”: मतदाताओं के लिये होगा “फाग गायन” …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें ‘रिवर रैंचिंग’ कार्यक्रम में की ‘शिरकत’: मत्स्य अंगुलिकाओं को किया ‘प्रवाहित’

City News Uttar Pradesh

उप मुख्य मंत्री केशव नें पार्टी की बैठक में लिया फीड बैक : 60 हमारा 40 विपक्ष का दिया लक्ष्य

City News Uttar Pradesh

Banda : सरकार के चार साल पूरे होने पर लगेगी प्रदर्शनी, जिलाधिकारी ने सौंपी जिम्मेदारी …

ब्रेकिंग न्यूज़