28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मुख्यमंत्री बुंदेलखंड को देंगे करोड़ों की योजनाओं की सौगात …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । बुंदेलखंड के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री आज बांदा, चित्रकूट और महोबा में होगे। इस दौरान वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के साथ कई परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद जीआइसी के मैदान में जनसभा होगी। बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ किसी बड़ी सौगात की भी घोषणा कर सकते हैं।केंद्र व प्रदेश सरकार की नजरें बुंदेलखंड पर टिकी हैं।

यहां के विकास को लेकर धरातल पर कई परियोजनाओं को उतारने का खाका तैयार करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिनों के दौरे पर हैं। मंगलवार को जालौन, ललितपुर व झांसी के बाद बुधवार को चित्रकूट व बांदा में कार्यक्रम तय हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन दिनभर तैयारियों में जुटा रहा। वह बांदा के जीआइसी मैदान से चारों जिलों की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।


मुख्यमंत्री चित्रकूट से हेलीकाप्टर से बांदा पहुंचेंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के साथ जिला अस्पताल व एक प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण कर सकते हैं। बदले कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह टीम के साथ तैयारियों में लगे रहे। प्रोटोकाल के मुताबिक दोपहर 11:55 बजे मुख्यमंत्री पुलिस लाइन पहुंचेंगे, वहां से जीआइसी मैदान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित है। यहां लाभार्थी परक योजनाओं के प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे। वह जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल, घर-घर जल योजना का खटान पेयजल परियोजना का निरीक्षण भी करने जाएंगे। जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों से भेंट के साथ कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तिंदवारी में जयराम की बज रही चुनावी “महुवर” : झूम से रहे मतदाता !

City News Uttar Pradesh

बांदा राजकीय मेडिकल कालेज बना अखाड़ा : छात्रों व लैब टेक्नीशियन में मारपीट, तोड़फोड़ में हुआ नुकसान …

City News Uttar Pradesh

पुलिस का गुड वर्क: सर्राफा व्यापारी से लूट का खुलासा, सात गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: कौशल ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत, युवाओं को मिला सम्मान !

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव में, 16539 प्रत्याशी दिखाएंगे दमखम …

गजब का अन्याय : नई पेंशन योजना से काटी जा रही राशि खातों में नहीं हो रहा जमा

ब्रेकिंग न्यूज़