City News Uttar Pradesh
यमुना नदी में कूदे युवक का शव तीसरे दिन मिला
उत्तर प्रदेश

यमुना नदी में कूदे युवक का शव तीसरे दिन मिला

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यमुना नदी में पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव तीसरे द‍िन आखिर नजर आ ही गया। पुल‍िस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर न‍िकलवाकर पोस्‍टमार्टम कराया। पुल‍िस को अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं म‍िली है। खबर समझिये ,फतेहपुर जिले के ग्राम मीरपुर के अशोक का 19 वर्षीय पुत्र दीपक ने गुरुवार देरशाम चिल्ला पुल से केन नदी में कूद गया था। वह अपनी ननिहाल चिल्ला थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में रहता था।

यमुना नदी में कूदे युवक का शव तीसरे दिन मिला
The dead body of a young man who jumped into Yamuna river was found on the third day

आत्मघाती कदम उठाने के पहले उसने मामा मोनू को फोन कर गांव के युवक से विवाद होने में नदी में कूदने की जानकारी दी थी। बाइक व उसकी चाबी पुल के पास परिजनों को मिली थी। पुलिस घटना के दिन से गोताखोरों व जाल लगवाकर पानी में उसकी तलाश करा रही थी।

एसडीआरएफ राज्य आपदा मोचन बल को आने के लिए कहा गया था। लेकिन एसडीआरएफ के आने के पहले युवक का शव तीसरे दिन शनिवार को घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर नदी में उतराता मिला। पुलिस नें तत्काल उसे निकलवाकर शिनाख्त एवं पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। चिल्ला थाना प्रभारी के अनुसार तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाई की जायेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफिया मुख्तार अंसारी को फिर मिला झटका, फंस गया कुनबा: अदालत में पंहुचा मामला

City News Uttar Pradesh

सात करोड़ आये डेढ़ साल बीते पर बेसिक स्कूलों के फर्नीचर नहीं खरीदे

City News Uttar Pradesh

बारिश के चलते दलित बस्ती में दल दल एवं सड़ांध : अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

मिल्कीपुर उपचुनाव में अजीत-चंद्रभानु समेत 10 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद, 65 प्रतिशत से अधिक मतदान

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा गौवंशों के स्वच्छंद विचरण से चिंतित: गौशालाओं को अक्षय पात्र बनाने के दिये निर्देश

मंडल में फार्मर रजिस्ट्री के आंकड़े चिंताजनक: सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़