28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा प्रत्याशी मालती की प्रचार शैली कमलवत: साईकिल अहंकार शैली से क्या होगी पंचर ?
उत्तर प्रदेश

भाजपा प्रत्याशी मालती की प्रचार शैली कमलवत : साईकिल अहंकार शैली से क्या होगी पंचर ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पालिका प्रत्याशी मालती का “प्रचार शैली का कमाल” जनता के दिलों को “कमलवत” कर रहा है ! सपा का “प्रचार अहंकार से भरा मतदाताओं में गुरूर शैली में जन संपर्क साध रहा” है ? बसपा के प्रचार में “प्रत्याशी गायब” सिर्फ पति ही प्रचार के अभियान का राग आलापे हैं ! यह हम नहीं कह रहे नगर भ्रमण में चाय -पान की दुकानों पर कुछ इसी तरह की टीका -टिप्पडी चर्चाओं में है।

भाजपा प्रत्याशी मालती की प्रचार शैली कमलवत: साईकिल अहंकार शैली से क्या होगी पंचर ?
Banda Municipality BJP candidate Malti Basu

यथा हम हाल बताते हैं हनुमान गढ़ी चौराहे का। यहां एक बहुचर्चित किराना दुकान में ग्राहकों का जमघट रहता हैं। वहीं चार लोग चुनावी चर्चा में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी मालती बासू की शालीनता के कसीदे पढ़ रहे थे तो सपा प्रत्याशी गीता के पति मोहन की प्रचार शैली को अहंकार पूर्ण बताते हुये आलोचना के तीर चला रहे थे।

भाजपा प्रत्याशी मालती की प्रचार शैली कमलवत: साईकिल अहंकार शैली से क्या होगी पंचर ?
Banda Municipality SP candidate Geeta Mohan Sahu

आश्चर्य तब और गहरा हो जब पता चला की सपा की आलोचना करने वाले यदुवंश शिरोमणि और साहू जी थे। जो साईकिल के नटबोल्ट से खोलने पर उतारू थे। जब सवाल दागे तो तर्क देते बोले “मालती आग्रह” से नगर वासी अविभूत हैं। कमल खिलायेगे।साईकिल तो पंचर हैं। दावा करते हैं की साईकिल तीसरे नंबर पर हैं।

भाजपा प्रत्याशी मालती की प्रचार शैली कमलवत: साईकिल अहंकार शैली से क्या होगी पंचर ?
Banda Municipality Congress candidate Adishakti Dixit

शहर के मुस्लिम बाहुल्य मर्दन नाका, खाईपार, छिपटहरी आदि मुस्लिम मोहल्लों में मुस्लिम मतदाताओं का भारी संख्या में “साथ” कांग्रेस प्रत्याशी आदिशक्ति के “हाथ” के साथ “दुवा -सलाम” करता नजर आ रहा है। इन हालातों को यदि यथार्थ के पैमाने पर देखा जाये तो कमल की ही फिलहाल तो “बहार” समझ में आती है, पर असली परिणाम तो तेरह मई के गर्भ में है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज से बांदा जेल पहुंचा था 500 रुपये में सिम कार्ड

City News Uttar Pradesh

यूपी : मुख्तार अंसारी को बांदा कारागार में सुविधा दिए जाने के मामले में नहीं आया निर्णय, जेल से आख्या तलब …

फर्रूखाबाद : महिला की गला काटकर निर्मम हत्या, धड़ से कुछ दूरी पर पड़ा मिला सिर, गांव में फैली सनसनी …

विधायक प्रकाश ने ‘भुजा उठाकर’ लिया ‘प्रण’: शिक्षा को नहीं बननें देंगे व्यापार, सीएम को ‘पत्र’

City News Uttar Pradesh

बांग्लादेश में हिंदुओं पर ‘अत्याचार’ के खिलाफ बांदा में ‘उबाल’ : सड़कों पर उतरे ‘हिंदू संगठन’

City News Uttar Pradesh

पत्नी के मोबाइल पर फोन से विवाद: अगले दिन फंदे से लटकी मिली लाश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़