City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- एसपी सख्त : कोतवाल और दरोगा हुये लाइन हाजिर !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एसपी सिध्धार्थ शंकर मीणा के कानून व्यवस्था के प्रति मजबूती के लिये तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। करतल पुलिस चौकी का पूरा स्टाफ डिस्चार्ज करनें के अगले ही दिन उन्होनें दरोगाओ को लाइन हाजिर किया।कोतवाली देहात क्षेत्र में युवक को गोली मारने वालों को न पकड़ने पर कोतवाल व हल्का इंचार्ज दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं एक अन्य जिला बदर अपराधी को छोड़ने के मामले में कोतवाल व दारोगा की आपस में कहासुनी हो गई थी। जिला बदर अपराधी को जेल न भेजने के मामले की भी जांच चल रही है।


एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने कार्यों में लापरवाही को लेकर देहात कोतवाली के निरीक्षक रुकुमपाल सिंह व एसआइ बृजेश को लाइन हाजिर किया है। इसमें जमालपुर गांव में 13 दिसंबर को चोरों ने योगेंद्र की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। जिसमें योगेंद्र के भाई धर्मेद्र को चोरों ने पीछा करने पर गोली मार दी थी। जिससे कानपुर में धर्मेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना करने वाले अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। जिसके चलते एसपी ने दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की है। इसके अलावा गुरेह गांव के एक जिला बदर अपराधी व उसके दो भाई चार दिन पहले खनन की शिकायत और विवाद करने के मामले में कोतवाली पकड़कर लाए गए थे। इसमें कोतवाल पर जिला बदर अपराधी को छोड़ने का आरोप था। जबकि उसके साथ पकड़े गए दो आरोपितों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया था। इस मामले को लेकर एसआइ व निरीक्षक के बीच कहासुनी हो गई थी। एसपी ने बताया कि जिला बदर अपराधी को छोड़ने के मामले की अभी जांच चल रही है। युवक को गोली मारने के मामले में अपराधियों को न पकड़ने पर दोनों को लाइन हाजिर किया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंकित बासू ‘नशे’ के हुये जबरदस्त ‘आदी’: यह ‘नशा’ बन गया है ‘चर्चा’ का विषय !

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : पीएम और सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर न हो ढिलाई !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर नहीं बन पाई चौकी: जरूरत पर नहीं मिल पाती पुलिस की मदद

बेटे की मौत पर मां ने लगाया हत्या का आरोप, 12 जनवरी को केन नदी पुल के नीचे मिला था शव

City News Uttar Pradesh

रमजान माह के पहले जुमे को मस्जिदें पड़ गई छोटी: बाहर बिछी चादरें !

बालकों का यौन उत्पीड़न मामला : नहीं आए सीबीआई के विवेचक, टली सुनवाई …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़