City News Uttar Pradesh
गर्मी में पारा 49 को कर गया पार : बिजली आपूर्ति अत्यधिक बेहाल !
उत्तर प्रदेश

गर्मी में पारा 49 को कर गया पार : बिजली आपूर्ति अत्यधिक बेहाल !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में पड़ रही रिकॉर्ड तोड गर्मी से लोग बिलबिला उठे हैं। गर्मी का पारा नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े के चलते अपने घरों में कैद हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति पूरी न हो पाने से लोग गर्मी से बुरी तरह परेशान है।

गर्मी में पारा 49 को कर गया पार : बिजली आपूर्ति अत्यधिक बेहाल !
Mercury crossed 49 in summer: Power supply very bad!

पिछले कई दिनों से बांदा प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है। जहां पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अभी भी 49डिग्री सेल्सियस के आसपास ठहरा हुआ है। जिससे जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। मांग के अनुरूप अधिक बिजली की खपत से ट्रांसफार्मर फूंक रहे हैं, जर्जर तार जल रहे हैं जिससे लोगों को बिजली की लप -झप का सामना करना पड रहा है। दूसरी तरफ पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। गर्मी का पारा नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है। जनजीवन अस्त व्यस्त है।

गर्मी में पारा 49 को कर गया पार : बिजली आपूर्ति अत्यधिक बेहाल !
Mercury crossed 49 in summer: Power supply very bad!

गर्मी के कारण इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी व्याकुल हैं हर साल की तरह न तो जानवरों के लिए कहीं पानी की व्यवस्था है और न राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है। जिससे लोगों को प्यास बुझाने के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बिजली की आपूर्ति ध्वस्त हो जाने से पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- बांदा जिला कांग्रेस ऩे किसान नेताओं को सौंपा समर्थन पत्र…

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब में प्रदर्शनी पर ‘भड़की’ कांग्रेस: किया ‘तीखा’ विरोध

बांदा लोकसभा में भाजपा की हार पर मची आपस में तकरार : आरोपों प्रत्यारोपों का दौर

City News Uttar Pradesh

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस: जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने ली परेड की सलामी

City News Uttar Pradesh

गौरव महोत्सव मातम में बदला : बम फटने से तीन की मौत, कई गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘बरकत’ का बावनपरी खेल में ‘बरक्कत’: लाखों के लगते हैं दांव, 15 बाउंसरों का पहरा !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़