- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। हैं। मरीजों की संख्या में इजाफा होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच के लिए मंगलवार को जिला अस्पताल में 35 सेंपल लिए गए। इनमें 12 मरीज डेंगू पाजिटिव मिले। यह एक दिन में डेंगू मरीज मिलने की सबसे बड़ी संख्या है। डेंगू के अलावा वायरल बुखार का प्रकोप भी अधिक है। घरों में यह बीमारी संक्रामक रोग की तरफ सभी को हो रही है।

डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ जमा हो गई। चिकित्सकों ने 35 मरीजों को डेंगू की जांच कराए जाने के लिए लिखा। जांच रिपोर्ट मिली तो 35 में से 12 मरीज डेंगू पाजिटिव पाए गए। यह संख्या जनवरी माह से लेकर अब तक की सबसे अधिक है। डेंगू पाजिटिव मरीजों में विक्रम छावनी डेरा, शिवमिलन बिसंडा, गुड़िया बलखंडी नाका, शमशाद गिरवां, श्रुति, पद्मा अतर्रा, राजकुमार पुलिस लाइन, रितुराज बंगालीपुरा, जितेंद्र पिपरी खेरवा गिरवां, शमशुन निशा निम्नीपार, हृदयांश कनवारा, कृष्ण कुमा कैलाशपुरी शामिल हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
