27.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
योगी कैबिनेट का फैसला: एयरपोर्ट की तर्ज पर संवारे जाएंगे यूपी के 23 बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट का फैसला: एयरपोर्ट की तर्ज पर संवारे जाएंगे यूपी के 23 बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के 23 बस स्टैंड को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं मिल जाएंगी। योगी कैबिनेट की मंगलवार को आयोजित बैठक में इसका प्रस्ताव मंजूर किया है।

योगी कैबिनेट का फैसला: एयरपोर्ट की तर्ज पर संवारे जाएंगे यूपी के 23 बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस
Yogi Cabinet’s decision: 23 bus stands of UP will be renovated on the lines of airports, will be equipped with modern facilities.

परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने कैबिनेट निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि गाजियाबाद के साहिबाबाद, आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर और ईदगाह, मथुरा के पुराना बस स्टैंड, कानपुर के कानपुर सेंट्रल (झकरकटी), वाराणसी के कैंट, प्रयागराज के जीरो रोड और लखनऊ के अमौसी बस स्टैंड को पीपीपी मोड पर बसपोर्ट विकसित करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।

योगी कैबिनेट का फैसला: एयरपोर्ट की तर्ज पर संवारे जाएंगे यूपी के 23 बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस
Yogi Cabinet’s decision: 23 bus stands of UP will be renovated on the lines of airports, will be equipped with modern facilities.

लखनऊ के चारबाग, मेरठ के सोहराबगेट, अलीगढ़ के रसूलाबाद, गोरखपुर के गोरखपुर, अयोध्या के अयोध्याधाम, बरेली के सैटेलाइट, रायबरेली और मिर्जापुर में बस पोर्ट के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया है। बुलंदशहर के बुलंदशहर और मेरठ के गढ़मुक्तेश्वर एयरपोर्ट की तर्ज पर बस पोर्ट बनाने प्रस्ताव भी मंजूर किया है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज के पुराने बस स्टैंड, कौशांबी, लखनऊ के गोमतीनगर, गाजियाबाद बस स्टैंड को बस पोर्ट में तैयार करने के लिए फर्म का चयन हो गया है। आगामी दिनों में सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों इसका शिलान्यास कराया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती बासु ने शिक्षा के महत्व पर दिया जोर: विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

लंपी वायरस से पीड़ित गौवंशों के इलाज में लापरवाही : पशु डाक्टर कर रहे कमाई !

City News Uttar Pradesh

जहरखुरानों ने गुजरात से लौटे दो हलवाइयों को लूटा, टेंपो से लेकर जा रहे थे घर, जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता आयोग ने परिवादिनी को सौंपा दुर्घटना बीमा का 53 हजार 125 का चेक

City News Uttar Pradesh

मौसम ने ली अंगड़ाई : बारिश से मिजाज हुआ खुशनुमा ! …

सीएम खेत सुरक्षा योजना बुंदेलखंड के लिये बनेगी वरदान : मिलेगा अनुदान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़