25.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
महिला ने रास्ते में एम्बुलेंस में ही जन्मा बच्चा,जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
उत्तर प्रदेश

महिला ने रास्ते में एम्बुलेंस में ही जन्मा बच्चा,जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के गलौली की गर्भवती महिला को को 102 एम्बुलेंस प्रसव करवाने लिए जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आ रही थी।रास्ते में ही गर्भवती को पीड़ा शुरू हो गई और गाड़ी रोक प्रसव कराया गया। एंबुलेंस में मौजूद परिवार की महिलाओं की मदद से गांव की आशा व ईएमटी ने प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, जिनको बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला ने रास्ते में एम्बुलेंस में ही जन्मा बच्चा,जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
The woman gave birth to a child in an ambulance on the way, both mother and child are safe

गलौली गांव की गर्भवती संगीता पत्नी उदय प्रताप को आज प्रसव पीड़ा शुरू हुई।तो परिजनों ने 102 एम्बुलेंस को जानकारी दी।जानकारी पर पहुँची एंबुलेंस से परिजन गर्भवती महिला को अस्पताल ले कर आ रहे थे। साथ में गांव की आशा बहु मिथलेश भी थीं। एंबुलेंस में ही प्रसव पीड़ा अधिक बढ़ गई। चालक राजेन्द्र कुमार एवं ईएमटी अरविंद कुमार ने गाड़ी किनारे खड़ी कर दी।ईएमटी अरविंद कुमार,आशा बहु मिथलेश व परिवार की अन्य महिलाओं ने अपनी सूझबूझ से प्रसूता का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराकर दैनिक दवाइयां भी दी।एंबुलेंस के ईएमटी अरविंद कुमार ने बताया कि आज जानकारी मिली कि मरीज संगीता पत्नी उदय प्रताप को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस की जरूरत है।उसको वहाँ से लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही प्रसव पीड़ा शुरू होने पर गाड़ी खड़ी करके सुरक्षित प्रसव करवाया है। जिसमे जच्चा एवं बच्चा दोनो सुरक्षित है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी-90 वेबसीरीज का हुआ शुभारंभ, बांदा जिले में हुई है शूटिग …

बुंदेलखंड की पहली निजी स्किल यूनिवर्सिटी का निर्माण हुआ शुरू

ग्रामीणों नें समस्याओं को लेकर किया तहसील में प्रदर्शन : एसडीएम को दिया ज्ञापन

पालिका अध्यक्ष मालती ने सुनीं समस्याएं: नेत्र शिविर को बताया पुनीत कार्य

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘लोकतंत्र के महापर्व’ पर दी बधाई : कहा- संविधान ही ‘भारत’ की महाशक्ति

City News Uttar Pradesh

नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दिखाई विचारों की ताकत: लोकतांत्रिक मूल्यों पर जोर

ब्रेकिंग न्यूज़