City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड के कौन हैं है बाबूराम निषाद जिन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बना भाजपा ने जताया भरोसा, पढ़िए उनका राजनीतिक सफर
उत्तर प्रदेशराजनीति

राज्यसभा चुनाव : कौन हैं बुंदेलखंड के बाबूराम निषाद, जिन्हें भाजपा ने प्रत्याशी बना जताया भरोसा, पढ़िए उनका राजनीतिक सफर

 

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष बाबूराम निषाद को बुंदेलखंड में गहरी पकड़ और पार्टी संगठन में बेहतर काम का इनाम भाजपा ने राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करके दिया है। हालांकि विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया था लेकिन उनकी मेहनत के फल का इनाम अब मिला है। बुंदेलखंड में वह भाजपा नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं।

बुंदेलखंड के कौन हैं है बाबूराम निषाद जिन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बना भाजपा ने जताया भरोसा, पढ़िए उनका राजनीतिक सफर
Who is Baburam Nishad of Bundelkhand, whom BJP expressed confidence as Rajya Sabha candidate, read his political journey

हमीरपुर के ललपुरा थाने के मोराकांदर गांव में पैदा हुए 52 वर्षीय बाबूराम निषाद अपने सरल स्वभाव को लेकर जाने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 1989 में छात्र राजनीति से राजनीतिक सफर की शुरुआत की। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समर्थन से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा, लेकिन सफल नहीं हो सके।


वर्ष 2007 में उमा भारती की भारतीय जन शक्ति पार्टी से सदर विधानसभा का चुनाव लड़ा। इसमे वह सफल नहीं हो सके। 1990 से भाजपा युवा मोर्चा में जुड़े बाबूराम भी उमाभारती की वापसी के साथ खुद भी भाजपा में फिर शामिल हो गए। वह 1998 में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने। वर्ष 2014 में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष रहते हुए नरेन्द्र मोदी व अमित शाह की झांसी में आयोजित रैली का सफल संयोजन व संचालन किया। इसके बाद वह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भी बने।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कनवारा खदान खंड पांच में माफिया का बालू की डकैती तहलका ? कार्यवाई में विलंब कैसा ?

City News Uttar Pradesh

भाजपा की यात्रा बांदा में “कमाल” के लिये लेगी आशिर्वाद …

पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में बाघ का मिला कंकाल, डीएनए टेस्ट के लिए वन विभाग ने भेजा नमूना

City News Uttar Pradesh

महोबा : ई-रिक्शा चालक को रौंदते हुए निकला तेज रफ्तार डंपर, दो महिलाओं सहित तीन की हुई दर्दनाक मौत

डबल इंजन की ‘डबल’ सौगात: प्रकाश-मालती ने दी 2 करोड़ से ज्यादा की ‘विकास परियोजनाएं’

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : सूखे बुन्देलखंड मेंशहद की बरसात,क्रांति का आगाज…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़