29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर कमिश्नर का औचक निरीक्षण, डीएम भी रहे मौजूद …

.

– बीरा में स्थित जय दुर्गे इंटर कालेज का आयुक्त ने लिया जायजा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जनपद में सम्भावित दौरे को लेकर गुरुवार को चित्रकूटधाम मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने लाव-लश्कर के साथ सुबह नौ बजे किटहाई गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। आयुक्त ने किटहाई गांव में पौधरोपण भी किया।


मंडलायुक्त श्री सिंह ने एलएंटी कंपनी के सह निर्देशक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद अपने काफिले के साथ क्षेत्र के ग्राम खटान पहुंच कर उस स्थल का निरीक्षण किया, जहां यमुना नदी से पानी लाकर डैम बनाया जाएगा। यह योजना केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। यह योजना 1650 करोड़ रुपये की है और एलएंटी कंपनी के द्वारा कार्य प्रारंभ कराया जा रहा है। इस योजना के तहत बबेरू, अतर्रा व नरैनी तहसील के 374 गांवों के प्रत्येक घर मंे नल के द्वारा शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा।

इस कार्य योजना की प्रगति को सम्भवतः प्रदेश के मुख्यमंत्री भी देखना चाहते हैं, जिनका 9 मार्च को संभावित दौरा हो सकता है। सीएम के संभावित दौरे को लेकर मंडल के आयुक्त दिनेश कुमार सिंह व आईजी के. सत्यनारायण, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, एसडीएम महेंद्र प्रताप, वीडीओ अमरनाथ पांडेय, पेयजल योजना से संबंधित सभी अधिशाषी अभियंता मौजूद रहे, बारीकी से निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय सिंह अपने दल-बल के साथ मुस्तैद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तेज रफ्तार का कहर: बांदा-फतेहपुर हाईवे पर आगे जा रहे डंपर में मारी पीछे से टक्कर, खलासी की मौत, केबिन तोड़कर निकाला गया शव

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप बाखबर हो जायें होशियार : दूध में मिलावट का हैं बहुत बुरा हाल !

City News Uttar Pradesh Desk

औपचारिकता में पूरी तरह सिमटा सा दिखा युवा कल्याण प्रादेशिक दल का खेल आयोजन !

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता की ‘सक्रियता’ से निर्माण एजेंसियों में ‘खलबली’ : गुणवत्ता पर जोर

City News Uttar Pradesh

Banda : आईजी ने किया औचक निरीक्षण, शिकायतों का गंभीरता से करें निस्तारण …

बुंदेलखंड के ‘सूखे की दरारों’ में दबी जिंदगियां: बांदा की कार्यशाला में उठी उम्मीद की आवाज

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़