City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : समाज व देश की तरक्की में बेटियां भी हैं भागीदार : आयुक्त …

 

– छात्राओं ने निर्भीक होकर रखे अपने विचार
– लैंगिक भेदभाव पर हुई संवेदीकरण कार्यशाला
– मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में छात्राएं सम्मानित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाज को सोच बदलने की आवश्यकता है। जब तक सोच नहीं बदलेगी तब तक समाज में कन्या भ्रूण हत्या और महिलाओं का उत्पीड़न संबंधित घटनाएं प्रकाश मे आती रहेंगी। कुछ जगह आज भी बेटियों के साथ भेदभाव हो रहा है। लड़का-लड़की को एक समान दर्जा देने की जरूरत है। यह बातें मयूर भवन में आयोजित लैंगिक भेदभाव संवेदीकरण पर आायोजित कार्यशाला में मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहीं।


उन्होंने कहा कि देश व समाज की तरक्की में बेटियों की भी बराबर की भागीदारी है। इसलिए उनके अधिकारों का रक्षा करना भी सभी का नैतिक दायित्व है। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर चल रहे कार्यक्रमों के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय कार्यशाला में बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा जनपद की छात्राओं ने ‘लैंगिक भेदभाव व अल्ट्रासोनोग्राफी के फायदे एवं नुकसान’ विषय पर अपने विचार रखे। प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा सौम्या सिंह (राजकीय बालिका इंटर कालेज, बांदा) ने कहा कि लैंगिक भेदभाव बड़ी समस्या है। लड़कियों को शिक्षा, कानूनी अधिकार और सम्मान जैसे मामले में असमानता का शिकार होना पड़ता है। इसे दूर करने का प्रयास करना चाहिए। इसी तरह दूसरा स्थान पाने वाली महोबा जीजीआईसी की छात्रा यशस्वी ने कहा कि अल्ट्रासोनोग्राफी से जहां बीमारियों या दिक्कतों का पता आसानी से चल जाता हैं, वहीं इसका दुरुपयोग भी बढ़ रहा है। लिंग का पता कर गर्भ में ही बच्चियों को खत्म किया जा रहा है। इससे बालिकाओं की जन्मदर में कमी आ रही है। जबकि सरकार ने लिंग जांच पर सख्ती से पाबंदी भी लगाई है। तीसरा स्थान हासिल करने वाली महोबा जीजीआईसी की छात्रा संध्या ने भी लैंगिक भेदभाव को समाज की तरक्की में बाधक बताया। कहा कि भू्रण हत्या कराने वालों को ऐसी सजा दी जाए जिससे अन्य लोगों के दिलों में कानून का डर पैदा हो सके।


अपर निदेशक स्वास्थ्य डा.आरबी गौतम ने छात्राओं व उनके साथ आईं टीचर्स को भी सम्मानित किया। छात्रा अंकिता नामदेव, मलिका रानी, चारू तिवारी (कर्वी), रजनी, आरती देवी, दरख्शां (हमीरपुर) व बुशरा (महोबा) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ंडलीय परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार ने वर्ष 2001 व 2011 तथा एनएफएचएस-4 के आंकड़े पेश किए। इस मौके पर सीएमओ डा.एनडी शर्मा, एसीएमओ डा.आरएन प्रसाद, (बांदा), डा.पीके सिंह (हमीरपुर), डा.आरके चैरिहा (चित्रकूट), मंडलीय फेमिली प्लानिंग एवं लाजिस्टिक मैनेजर अमृता राज, शिवकुमार (डीएचईआईओ, महोबा), निजी चिकित्सक डा.प्रज्ञा प्रकाश सहित छात्राएं व टीचर्स उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शारदीय नवरात्र पर शुरू : देवी मंदिरों एवं पंडालों में उमड़ी भीड़, धार्मिक आयोजनों की गूंज

City News Uttar Pradesh

महोबा : अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने नहीं छुए पैर तो दबंग ने नहीं दिया अनाज, टूट गई बेटी की शादी …

मौत का कारोबार: नकली दवाओं के जाल में बांदा, मरीजों की जिंदगी से खुला खिलवाड़ !

City News Uttar Pradesh

Banda : रेल रोको आंदोलन को लेकर सतर्क रही पुलिस, यूनियन का प्रयास विफल …

City News Uttar Pradesh

पुलिस की सराहनीय पैरवी से दुष्कर्म पीड़िता को मिला न्याय : बाईस वर्ष की हुई सजा

City News Uttar Pradesh

गलाघोटू जिंदगियां लीलने को बेताब : अस्पतालों में मरीजों औऱ डाक्टरों के छुट रहे छक्के

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़