City News Uttar Pradesh
स्मार्ट मीटर बना 'जेबकटर': तकनीक की 'आड़' में ठगी, आम जनता चीखी, 'भाग मीटर भाग'
उत्तर प्रदेश

स्मार्ट मीटर बना ‘जेबकटर’: तकनीक की ‘आड़’ में ठगी, आम जनता चीखी, ‘भाग मीटर भाग’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यह कैसी तकनीक और कैसी पारदर्शिता, जो जनता की जेब काट रही है ? स्मार्ट मीटर योजना के नाम पर सरकार और बिजली विभाग ने जो खेल रचा है, उससे उपभोक्ताओं की ज़िंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। “पारदर्शिता” और “सुविधा” के नाम पर जेबकतरों जैसा काम कर रहे ये मीटर, अब आम आदमी के ‘गले की फांस’ बन चुके हैं। जिले में हर गली, हर मोहल्ला एक ही आवाज़ बुलंद कर रहा है “भाग मीटर भाग, जेब पर डकैती बंद करो !”

स्मार्ट मीटर बना 'जेबकटर': तकनीक की 'आड़' में ठगी, आम जनता चीखी, 'भाग मीटर भाग'

सरकार और बिजली विभाग ने जब स्मार्ट मीटर लगाए थे, तो बड़े-बड़े दावे किए गए थे बिलिंग पारदर्शी होगी, चोरी रुकेगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। लेकिन ज़मीनी हकीकत में यह योजना जनता की जेब पर डकैती साबित हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिल में 10 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। नतीजा यह कि मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों का बजट गड़बड़ा गया है। “भाग मीटर भाग” का नारा अब आम उपभोक्ता के आक्रोश की आवाज़ बन चुका है। छोटी बाजार के शिवकुमार का दर्द ‘दिल’ को झकझोर देता है।

स्मार्ट मीटर बना 'जेबकटर': तकनीक की 'आड़' में ठगी, आम जनता चीखी, 'भाग मीटर भाग'

उनका कहना है “स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल मेरी मासिक आय के बराबर आने लगा है। पहले महीने का बड़ा हिस्सा बच्चों की पढ़ाई और राशन पर खर्च होता था, लेकिन अब आधा पैसा बिजली के बिल में चला जाता है”। केवटरा निवासी राजेंद्र साहू का गुस्सा और साफ है ‘पुराने मीटर’ में बिल सामान्य आता था, लेकिन अब तो ‘दोगुना-तिगुना बिल’ आने लगा है। खपत अचानक इतनी कैसे बढ़ सकती है ? लगता है ‘तकनीकी खामी के नाम पर हमसे ज्यादा वसूली की जा रही है’। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है की उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज हो रही हैं और तकनीकी जांच करवाई जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों का होगा सत्यापन : गलत होने पर काटा जायेगा नाम

यूपी में कोरोना का तांडव : प्रदेश में बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, 24 घंटे में 187 ने दम तोड़ा, प्रदेश में 33214 नए संक्रमित आए सामने …

City News Uttar Pradesh

बांदा शहर में सवा पांच घंटे गुल रही बिजली, 220 केवी सब स्टेशन में बदले गए इंसुलेटर

पूर्व विधायक दलजीत ने समझा ‘जनता’ का दर्द: बांदा को ‘एम्स’ दिलाने की उठाई आवाज

City News Uttar Pradesh Desk

विकास की चकाचौंध में छिपे अंधेरे की हकीकत आएगी सामने, अधिकारियों की उड़ी नींद

City News Uttar Pradesh

पानी के लिए तड़पता जनजीवन: सरकार की मेज पर”आल इज वेल, “प्रशासन तमाशबीन ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़