City News Uttar Pradesh
पुलिस ने लगभग बारह किलो गांजा सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पुलिस ने लगभग बारह किलो गांजा सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की मरका थाना पुलिस नें लगभग बारह किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मरका थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार साहू अपने हमरहियो के साथ बुधवार की रात्रि क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। कलाना मोड़ के पास बस प्रतिक्षालय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्त रमाकांत तिवारी पुत्र उमाशंकर तिवारी, निवासी अरवारी थाना मरका एवं निर्भय सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी समगरा थाना मरका को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने लगभग बारह किलो गांजा सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Police arrested two smugglers including about twelve kilos of ganja

उनके कब्जे से 11 किलो 600 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ। गुरुवार को मेडिकल उपचार करवाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह यादव, कांस्टेबल अरुण कुमार गुप्ता, प्रदीप यादव, साहिल चौधरी, शैलेंद्र कुमार थे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ नहाने गए भाइयों की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

युवती के बैंक खाते से साईबर अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये उड़ाये, थाने में रिपोर्ट दर्ज

बिजली का ‘काला’ सच: कागज़ों में करोड़ों, धरातल पर अंधेरा, दो नये ‘फीडर’ भी बेअसर

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड को बारिश के कहर नें ‘डसा’ : बाढ़ एवं अतिवृष्टि के पाटों में मचा भीषण तबाही का मंजर

City News Uttar Pradesh

करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चित्रकूट राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया का निधन : शोक की लहर व्याप्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़